Join Us On WhatsApp

सरकार की उदासीनता की तस्वीर : सरकार ने नहीं दिया ध्यान.. तो लोगों ने नदी के बीच पुल निर्माण से शुरू किया आवागमन...

इस इलाके के लोग आत्मनिर्भर हैं। इस आत्मनिर्भर वाले गांव की चर्चा होती रहती है। सरकार ने जब इनकी फरियाद नहीं सुनी तो श्रमदान से आरसीसी पुल निर्माण कर लखनदेई नदी के बीचों बीच आवागमन का रास्ता बना लिया।

Sarkar ki udasiyanta ki tasveer: Sarkar ne nahi diya dhyan..
सरकार की उदासीनता की तस्वीर- फोटो : Darsh News

Muzaffarpur : सरकार की उदासीनता और सिस्टम की मार देखनी है तो औराई विधानसभा क्षेत्र के डुमरी में आकर देखिए? इस इलाके के लोग आत्मनिर्भर हैं। इस आत्मनिर्भर वाले गांव की चर्चा होती रहती है। सरकार ने जब इनकी फरियाद नहीं सुनी तो श्रमदान से आरसीसी पुल निर्माण कर लखनदेई नदी के बीचों बीच आवागमन का रास्ता बना लिया। इसी रास्ते से लोगों का आवागमन होता है। विकास ना करने पर स्थानीय विधायक से लोगों के प्रति नाराज़गी हैं। इस बार भी विधानसभा चुनाव ना करने का लोगों ने निर्णय लिया है। आपको बता दें यह डुमरी गांव कटरा प्रखंड में पड़ता है। यह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। इस गांव पहले एक चचरी पुल हुआ करता था। जो लखनदेई नदी पर बना था। इसी चचरी पुल को पार कर लोग शादी विवाह करने के लिए जाते थे। घर से बेटियों की डोली नहीं उठती थी। हर साल बाढ़ के दौरान चचरी पुल ध्वस्त हो जाती थी। इस चचरी पुल से अबतक की लोगों की जान जा चुके थे। गांव में बैठक हुई। सभी ने नदी के बीच लोहे का पुल निर्माण का मन बनाया और श्रमदान से पुल निर्माण कर दिया। 


वही इस मामले ग्रामीण मोहम्मद अरमान बताते हैं सरकार कहती हैं सबका साथ सबका विकास तो हम लोगों का भी विकास होना चाहिए। जाती को फेक्टर नहीं है। जब हम इस सरकार और शासन में है हमें भी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। गांव का जो पुल देख रहे वह मजबूरी में पुल निर्माण करवाया गया है। जबकि सरकार विकास का दावा करती है लेकिन इस गांव को अछुता रखा गया है। सरकार कहती हैं ब्रिज बना रहे लेकिन देखिए यहा पुल गांव के लोग निर्माण करवा‌ रहे हैं।


वही इस मामले पर मोहम्मद मुस्ताक बताते हैं मुस्लिम जाती जन्म लेना जैसे मानों हमने गुनाह कर‌ दिया है। चंगेल पंचायत वार्ड नम्बर 9,10,11 में मुस्लिम की आवादी है। लेकिन यहां कोई विकास नहीं हुआ। पुल का निर्माण गांव के लोगों ने चंदा जमा कर किया है। जिससे आवागमन होता है। किसी ने इस गांव की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दिया। विकास को लेकर विधानसभा और लोकसभा का वोट वहिष्कार भी कर चुके हैं। 


वही इस मामले में औराई विधायक रामसूरत राय ने बताया भाजपा सरकार सबके साथ है। और सबका विकास हो रहा है। डुमरी का पुल निर्माण को लेकर प्रस्ताव रखा गया है। टैंडर प्रकिया होते ही मिडिया के बीच जानकारी उपलब्ध कराई जाऐगी। 

इस बीच पुर्व मंत्री अर्जुन राय ने कहां विधायक का राजनीतिक समय दो महिना बचा हुआ। सड़क बोर्ड लेकर औराई विधानसभा में घुम रहे हैं।जनता ने मन बना लिया है। इस बार परिवर्तन चाहती है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp