Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि, 25 साल की पीड़ित महिला 7 महीने की गर्भवती थी। यह घटना शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के मडेरा गांव की है। वहीं कहा जा रहा कि, महिला कि तबीयत कुछ खराब थी। जिसके बाद अंधविश्वास के चलते महिला का ससुर उसे मधेरा गांव स्थित एक ओझा के पास झाड़-फूंक कराने पहुंचा था। वहीं तांत्रिक ने महिला के ससुर को बाहर बैठने को कहा और महिला को अंदर कमरे में ले गया। इसके बाद ओझा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, लोक-लाज और डर के चलते महिला ने किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी। लेकिन, दूसरी बार महिला कि तबीयत फिर खराब हुई तो परिवार वालों ने फिर से उसे तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने फिर से दुष्कर्म किया। वहीं तीसरी बार तबीयत बिगड़ने पर महिला को फिर से तांत्रिक के पास लाया गया तो आरोपी तांत्रिक ने वहीं हरकत की। साथ ही, आरोपी के दो अन्य साथियों ने भी महिला के साथ गैंगरेप किया।
इस बार महिला चुप नहीं रही और उसने अपने परिजनों को उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। महिला पर आपबीती सुन परिवार के सदस्यों के पैरो तले जमीन खिसक गई। इस घटना के दौरान महिला कि, हालत बिगड़ने लगी। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों ने साथ ही शिवायपट्टी पुलिस स्टेशन को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। बाकी दोनों आरोपियों की तालश जारी है।