Join Us On WhatsApp

होली से पहले दानापुर में ‘सीक्रेट स्टॉक’ का पर्दाफाश! घर के अंदर छिपी थी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

होली से पहले दानापुर कैंट के कंपनी बाग में पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

'Secret stock' exposed in Danapur before Holi
होली से पहले दानापुर में ‘सीक्रेट स्टॉक’ का पर्दाफाश! घर के अंदर छिपी थी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप- फोटो : Darsh NEWS

बिहार में लागू शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। खासकर पर्व-त्योहार के मौसम में शराब तस्कर ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। होली पर्व को देखते हुए दानापुर पुलिस लगातार सतर्क है और इसी कड़ी में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दानापुर कैंट क्षेत्र के कंपनी बाग इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंपनी बाग स्थित एक घर में दूसरे राज्य से लाई गई अंग्रेजी शराब की खेप छिपाकर रखी गई है और होली के दौरान इसकी सप्लाई की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें: PUSU चुनावी जंग या गुंडागर्दी? PUSU प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले तनाव चरम पर, कैंपस में हड़कंप

सूचना के सत्यापन के बाद दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान घर से करीब 40 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब विभिन्न ब्रांड की बताई जा रही है। मौके से राहुल प्रसाद उर्फ राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शराब बाहर के राज्य से लाई गई थी, हालांकि सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: ऑटो पर अनिवार्य QR कोड, पर ड्राइवर बोले—हमें तो पता ही नहीं! पटना में उड़ रही है नियमों की धज्जियां

थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। होली को देखते हुए दानापुर पुलिस ने इलाके में निगरानी और सख्त कर दी है ताकि किसी भी हाल में अवैध शराब की बिक्री न हो सके।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp