Join Us On WhatsApp

पूर्व अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, पैक्स गोदाम विवाद डीएम ऑफिस पहुंचा

गया के परैया स्थित सोलरा पैक्स में अवैध कब्जे को लेकर विवाद तेज हो गया है। वर्तमान अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष पर गोदाम नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।

Serious allegations against former president, PACS warehouse
पूर्व अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, पैक्स गोदाम विवाद डीएम ऑफिस पहुंचा- फोटो : Darsh News

गया: गया जिले के परैया प्रखंड अंतर्गत सोलरा पैक्स में एक बार फिर विवाद गहरा गया है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सोमवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को लिखित आवेदन देकर पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक कुमार का कहना है कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने सरकारी गोदाम पर अवैध कब्जा कर रखा है, जबकि पैक्स चुनाव संपन्न हो चुका है और नई समिति का गठन भी कर दिया गया है। इसके बावजूद गोदाम का प्रभार पूर्व अध्यक्ष द्वारा अब तक नहीं सौंपा गया है।आवेदन में लिखा गया है कि निक खाता संख्या 349 और प्लॉट संख्या 3313/44-45 पर स्थित पैक्स गोदाम सरकारी भूमि पर बना है, लेकिन पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार ने उसे अपनी निजी जमीन बताते हुए कब्जा कर लिया है। इसके कारण पैक्स से जुड़े दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अगर बैंक अकाउंट किराये पर दिया तो, साइबर फ्रॉड में फंसोगे और होगी जेल।

अभिषेक कुमार ने बताया कि गोदाम में खाद्यान्न भंडारण, वितरण और अन्य जरूरी कार्य किए जाते हैं। अवैध कब्जे की वजह से पैक्स संचालन बाधित है, जिससे लाभुक किसान, सदस्य और उपभोक्ता सभी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मौखिक और लिखित आग्रह के बावजूद पूर्व अध्यक्ष गोदाम खाली करने को तैयार नहीं हुए। अध्यक्ष ने इस मामले को सरकारी संपत्ति पर अनधिकृत कब्जे का उदाहरण बताते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। अभिषेक कुमार का कहना है कि यदि समय पर गोदाम मुक्त नहीं कराया गया, तो खाद्यान्न वितरण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ेगा। इधर, प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी को आवेदन प्राप्त होने के बाद विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जा सकती है। फिलहाल यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जिला प्रशासन आरोपों पर क्या कदम उठाता है और पैक्स संचालन कब तक सामान्य हो पाएगा।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं की टारगेट किलिंग पर जताई चिंता, मांझी के बयान को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp