Purnia : पूर्णिया शहर में जनसुरज चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार में अभी भी मजदूरों का पलायन हो रहा है। यह कलंक की बात है पिछले 20 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को मजदूर की फैक्ट्री बनाई है। उन्होंने कहा कि, शराबबंदी पूरी तरह विफल है घर-घर शराब मिल रहा है। पुलिस प्रशासन का यह झूठा आडंबर है। इसमें जदयू और भाजपा के लोग भी मिले हैं। मतदाता गहन पुनरीक्षण के सवाल पर कहा कि, यह काम अभी नहीं होना चाहिए और 8 महीने पूर्व या हो जाता तो कोई सवाल नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि, जनसुरज के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और आने वाले चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम आएगा।
पूर्णिया से रोहित कुमार की रिपोर्ट