Join Us On WhatsApp

श्रावणी मेला के दुसरे दिन गंगा में एक कांवरिया और एक आपदा मित्र डूबे, शव की खोजबीन जारी...

सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में नमामि गंगा घाट में एक आपद मित्र डूब गया। वहीं दूसरी तरफ कमरगंज गंगा घाट मे एक कांवरिया भी डूबे गए। हादसा के बाद शव की खोजबीन नहीं करने पर कांवरियों ने घंटों सड़क जाम कर डूबे शव की खोजबीन की मांग की।

Shravani Mela ke dusre din Ganga mein ek Kanwariya aur ek Aa
कांवरियों ने किया सड़क जाम- फोटो : Darsh News

Bhagalpur : सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में नमामि गंगा घाट में एक आपद मित्र डूब गया। वहीं दूसरी तरफ कमरगंज गंगा घाट मे एक कांवरिया भी डूबे गए। हादसा के बाद शव की खोजबीन नहीं करने पर कांवरियों ने घंटों सड़क जाम कर डूबे शव की खोजबीन की मांग की। वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, सीओ रवि कुमार को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर पदाधिकारियों से बातचीत कर डूबे लोगों को जल्द से जल्द शव की खोजबीन की बात कही। आपदा मित्र के छोटे भाई नीरभय कुमार ने बताया कि, हमारे बड़े भाई आपदा मित्र अभय राज उम्र 23 वर्ष पिता पप्पू शर्मा घर नगर परिषद सुल्तानगंज के शाहाबाद गांव के वार्ड 24 के रहने वाले हैं, जो अंचल पदाधिकारी रवि कुमार के द्वारा आपदा मित्र अभय राज को नमामि गंगे घाट पर लगाया गया था, आज सुबह गंगा घाट से फोन आया कि, हमारे भाई अभय राज डूब गए है, तभी गंगा घाट पहुंचने पर देखा की मेरा भाई का कपड़ा और चप्पल मौजूद था। मेरे भाई डूब गए है, तभी अंचल पदाधिकारी रवि कुमार को दुरभाष पर फोन करने पर चार घंटा बितने पर भी डूबे अभय राज की खोजबीन नहीं की जा रही है। वहीं पूर्व एम एलसी प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि, कल ही श्रावणी मेला का उदघाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया है। 

जिला प्रशासन के द्वारा सारी तैयारी करने के बाबजूद इस तरह की घटना होने पर कांवरियों की सुरक्षा की पोल खुल गई, जो चार घंटा हो गया है पर डूबे आपदा मित्र का शव नहीं खोजा जा रहा है। एसडीआरएफ हवलदार रविन्द्र कुमार पासवान ने बताया कि,  डूबे आपदा मित्र की खोजबीन की जा रही है लेकिन गैस सिलेंडर खत्म होने पर अभी नहीं खोजबीन कर सकते हैं, जो पटना से गैस सिलेंडर आने पर ही खोजबीन करने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ कमरगंज गंगा घाट में एक कांवरिया डूबने पर शव की खोजबीन नहीं करने पर सड़क जाम कर दिया है। वहीं डूबे कांवरिया गौविंद गुप्ता उम्र19 के पिता नगिलाल गुप्ता ने बताया कि, जिला पक्षिम चंपारण, थाना धनहा, तमकुआ के रहने वाले हैं जो आज कमरगंज गंगा घाट में गंगा स्नान करने जाने पर मेरे पुत्र गौविंद गुप्ता डूब गए। लेकिन, प्रशासन के द्वारा डूबे पुत्र की खोजबीन नहीं की जा रही है। अगर प्रशासन द्वारा डूबे पुत्र की खोजबीन नहीं करने पर हम लोग कांवरिया बंधु सड़क जाम करेंगे। 

इस घटना से पुरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस घटना में विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल ने भी दुःखद घटना बताते हुए जल्द से जल्द डूबे लोगों की शव की खोजबीन की जाएगी। इसके लिए पदाधिकारी से बातचीत किया गया है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp