Join Us On WhatsApp

'पापी' मामा की दरिं'दगी...भांजी के साथ दुष्क'र्म, फिर...

'Sinful' uncle's brutality...rape of niece, then...

Gaya Ji : गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में 11 महीने की बच्ची से रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना को अंजाम चचेरे मामा ने दे दिया है। इस घटना के बाद गया के पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने कि चेतावनी दी है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

आपको बता दें कि, मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि, बुधवार रात 8 बजे आरोपी घर आया था। बच्ची अपने कमरे में थी। घुमाने का बहाना बनाकर उसे बाहर लेकर चला गया। 

करीब आधे घंटे बाद लौटा। बच्ची को बेड पर लिटाकर तेजी से भाग गया। इस दौरान बच्ची रोने लगी। मां ने जब गोद उठाया तो देखा कि प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। परिवार को सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp