Join Us On WhatsApp

बांका में रामधुनी के दौरान दो पक्षो में पथराव और फायरिंग, वीडियो वायरल..

Stone pelting and firing between two parties during Ramdhuni

Banka :- रामधुनी धार्मिक आयोजन के दौरान हंगामा पथराव और फायरिंग की घटना बांका में हुई है. इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
मिली जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में गुरुवार देर रात्रि दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मारपीट एवं गोलीवारी के दौरान एक पक्ष के दो लोग गोली का छर्रा लगने तो दूसरे पक्ष के तीन लोग फरसा की वार से यानि इस घटना में दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं।
बांका के एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बांका के टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में तीन सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशनपुर गांव में रामधुन का कार्यक्रम हो रहा था। इस क्रम में एक पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे और इन लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की। जहां गोली का छर्रा लगने से शिवकुमार झा और आशीष झा घायल हो गये, जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए इन दोनों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना में घायल राहुल झा, गौतम और सूरज झा का बांका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही बांका टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में साजन सिंह सहित तीन लोगों को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस मामले में बांका के एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन लोग नशे की हालत में पाये गये हैं।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp