गया जी: बिहार के गया जी में रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। बाद में मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में ने जुट गई। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र ट्रेन से परीक्षा देने के गयाजी पहुंचे थे और पैदल ही जा रहे थे तभी बालू लदा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ के समीप रौंद दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही स्थानीय लोग और रास्ते से आने जाने वाले लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर चालक की पहचान करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में बालू लदे ट्रैक्टर अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल