Join Us On WhatsApp

सुहागिन महिलाएं एवं कुंवारी महिलाएं श्रीयंत्र पर 3 करोड़ बार अर्चना करेंगी, महाराष्ट्र से 10 क्विंटल सिंदूर मंगवाया गया...

Suhagin mahilaayein evam kunwari mahilaayein shriyantra par

गया जी: बिहार के गया जी शहर के रेड क्रॉस के समीप स्थित एक निजी भवन में गुरुवार को रात श्री विद्या त्रिकोटी कुम कुमार्चन महायज्ञ को लेकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। 


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, समाज सेवी शिव कैलाश डालमिया और रामानुज मठ के महंत स्वामी श्री वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने बताया कि भगवती राजराजेश्वरी ललिता त्रिपुर सुंदरी की असीम कृपा से पूज्य स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में श्री विद्या त्रिकुटी कुम कुर्माचन महायज्ञ का आयोजन 21 जून से 23 जून 2025 तक धर्म सभा भवन में आयोजित होने जा रहा है।


यह महायज्ञ बिहार के विकास, देश की प्रगति-खुशहाली, विश्व शांति और लोक कल्याण के धैर्य से आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ 22 शहरों में इससे पूर्व आयोजित किया जा चुका है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बताया कि सनातन धर्म में सब का सम्मान निहित है। 


आगामी 21 जून से 23 जून तक सुहागिन महिलाएं और श्रद्धालुओं के द्वारा श्री ललित सहस्त्रनाम के मंत्रों का 3 करोड़ बार पाठ किया जाएगा और श्रीयंत्र पर कुमकुम से अर्चना किया जाएगा। महायज्ञ के लिए महाराष्ट्र से 10 क्विंटल सिंदूर मंगवाया गया है। सिंदूर महायज्ञ में सुहागिन महिलाएं एवं कुंवारी महिलाएं श्रीयंत्र पर 3 करोड़ बार अर्चना करेंगी। 


उन्होंने बताया कि महायज्ञ के पूर्व संध्या पर 20 जून शुक्रवार को शाम 5:00 बजे मंगला गौरी स्थित अक्षयवट से धर्म सभा भवन तक गंजे भांजे के साथ आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों हजार की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल होंगे। 


रामानुज मठ के महंत स्वामी श्री वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने बताया कि गयाजी में पहली बार माता ललिता जी की कृपा से श्री विद्या त्रिकोटी कुम कुमार्चन महायज्ञ आयोजित होने जा रहा है। जिसको लेकर सनातनियों में काफी उत्साह है। गया जी जिले वासियों से अनुरोध किया गया है कि इस महायज्ञ में महिलाएं और पुरुष बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।


गया जी से मनीष कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp