Join Us On WhatsApp

सुपौल में 428 नव नियुक्त सिपाहियों को मिला नियुक्ति पत्र, डीएम-एसपी ने दिया महत्वपूर्ण निर्देश...

Supaul mein 428 nav niyukt sipahiyon ko mila niyukti patra,

Supaul : सुपौल टाउन हॉल सभागार में आज एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 428 नव चयनित सिपाही अभ्यर्थियों को नियुक्त प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में सुपौल DM सावन कुमार और SP शरथ आर.एस. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर डीएम सावन कुमार ने सभी नव नियुक्त सिपाहियों को शुभकामनाएं दीं और अनुशासन के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा एक अच्छे सिपाही की राज्य को जरूरत है। साथ ही कहा कि आपको रील कल्चर से दूर रहना चाहिए और अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन करना ही आपका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।

वहीं एसपी शरथ आर.एस. ने सिपाहियों से अपील किया कि वे लोगों से बेहतर तरीके से पेश आएं और पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाने में योगदान दें। बताया गया कि कुल 428 सिपाहियों में 204 पुरुष और 224 महिला सिपाही शामिल हैं, जिन्हें आज नियुक्ति पत्र सौंपा गया।



सुपौल से अमरेश कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp