Join Us On WhatsApp

T20 विश्वकप फाइनल में भारत की धुआंधार शुरुआत, अभिषेक - सैमसन की जोड़ी ने धो डाला...

T20 विश्वकप फाइनल में भारत की धुआंधार शुरुआत, अभिषेक - सैमसन की जोड़ी ने धो डाला...

T 20 final
T20 विश्वकप फाइनल में भारत की धुआंधार शुरुआत, अभिषेक - सैमसन की जोड़ी ने धो डाला...- फोटो : X

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 विश्वकप टूर्नामेंट का फाइनल मैच जारी है। फाइनल मैच में भारत की शानदार शुरुआत हुई और टीम ने पहले 6 ओवर में 92 रन बना लिए। मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की तरफ से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने आए और दोनों बल्लेबाज ने जबरदस्त ओपनिंग की। अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंद में 51 रन बना कर अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि टीम मात्र 4 ओवर में ही 50 रन पार कर लिए थे। टी20 फाइनल मैच के लिए भारत की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगी और टीम की कोशिश होगी कि विपक्षी टीम के सामने विशाल लक्ष्य खड़ा किया जा सके ताकि मैच पर शुरू से ही पकड़ बनी रहे। फाइनल मैच में टॉस हारने के बावजूद बल्लेबाजी मिलने पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुशी जताई और कहा कि पिछला मैच एक इतिहास था। हमारी कोशिश होगी कि स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर हो तो जीत आसान हो जाती है। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है। हम बाद में बल्लेबाजी करते हुए मैच जीत सकते हैं और हमारी पूरी कोशिश होगी कि ट्रॉफी हम उठाएं

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp