Join Us On WhatsApp

T 20 विश्वकप फाइनल मैच में भारत की होगी पहले बल्लेबाजी, क्या रचेगा नया इतिहास या...

T 20 विश्वकप फाइनल मैच में भारत की होगी पहले बल्लेबाजी, क्या रचेगा नया इतिहास या...

T20.final
T 20 विश्वकप फाइनल मैच में भारत की होगी पहले बल्लेबाजी, क्या रचेगा नया इतिहास या...- फोटो : X

कुछ देर में ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्वकप टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुरू होने वाला है। फाइनल मैच में भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम आमने सामने होगी। टी20 विश्वकप फाइनल मैच देखने के स्टेडियम में एक तरफ जहां भारी संख्या दर्शक पहुंचे हैं तो दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम पर भी भयंकर दबाव है। अगर भारत की टीम यह फाइनल जीत जाती है तो टी20 क्रिकेट विश्वकप के इतिहास में पहली बार होगा जब कोई टीम लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनेगी।

मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगी और टीम की कोशिश होगी कि विपक्षी टीम के सामने विशाल लक्ष्य खड़ा किया जा सके ताकि मैच पर शुरू से ही पकड़ बनी रहे। फाइनल मैच में टॉस हारने के बावजूद बल्लेबाजी मिलने पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुशी जताई और कहा कि पिछला मैच एक इतिहास था। हमारी कोशिश होगी कि स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर हो तो जीत आसान हो जाती है। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है। हम बाद में बल्लेबाजी करते हुए मैच जीत सकते हैं और हमारी पूरी कोशिश होगी कि ट्रॉफी हम उठाएं

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp