Join Us On WhatsApp

तेजस्वी को पार्टी में मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी, 25 को होगी आधिकारिक घोषणा...

तेजस्वी को पार्टी में मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी, 25 को होगी आधिकारिक घोषणा...

Tejashwi will be working President
तेजस्वी को पार्टी में मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी, 25 को होगी आधिकारिक घोषणा...- फोटो : Darsh News

पटना: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से है जहां राजद की कमान अब आधिकारिक रूप से राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को मिलने जा रहा है। इस बात की घोषणा राजद की बैठक में 25 जनवरी को की जा सकती है। राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव को पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा।

राजद सुप्रीमो लालू यादव पार्टी की कमान अब अपने बेटे तेजस्वी यादव को देने जा रहे हैं। आगामी 25 जनवरी को आयोजित बैठक में इस बात की घोषणा की जाएगी। बता दें कि लालू यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार फिर चुने जाने के बाद तेजस्वी यादव को निर्णय लेने का अधिकार दिया गया था। बिहार विधानसभा चुनाव भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा गया था। हालांकि चुनाव में पार्टी की करारी हार हुई और पार्टी मात्र 25 सीटों पर सिमट गई। 

यह भी पढ़ें      -       नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, चुनाव में अडवाणी और जोशी नहीं डाल पाएंगे वोट, जानें क्या है कारण...

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तेजस्वी यादव पर कई सवाल भी उठे। उनकी बहन रोहिणी आचार्य हार का ठीकरा तेजस्वी और उनके सहयोगी संजय यादव पर फोड़ा और परिवार से दूरी बना ली। अब देखने वाली बात है कि पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद तेजस्वी यादव राजद को कितनी मजबूती प्रदान कर पाते हैं। तेजस्वी करीब डेढ़ महीने तक बाहर रहने के बाद बिहार लौटे हैं और अब वे पार्टी में काफी सक्रियता दिखा रहे हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो बैठकें की है जिसमें नेताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती को लेकर टास्क दिया गया है।

यह भी पढ़ें      -       बिहार की यात्रा कर नीतीश क्या चमका देंगे बिहार को? 20 साल में 16वीं यात्रा का क्या है सच...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp