Join Us On WhatsApp

मकर संक्रांति के अवसर पर BJP के 'नबीन' अध्यक्ष ने दो जगहों पर किया भोज, CM नीतीश के साथ ही...

भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे थे जहां उन्होंने दूसरे दिन दो जगहों पर चूड़ा दही का भोज आयोजित किया. इस अवसर पर सीएम और डिप्टी सीएम समेत अन्य कई दिग्गज नेता भी पहुंचे थे...

The BJP's 'new' president hosted feasts at two locations.
मकर संक्रांति के अवसर पर BJP के 'नबीन' अध्यक्ष ने दो जगहों पर किया भोज, CM नीतीश के साथ ही...- फोटो : Darsh News

पटना: मकर संक्रांति के अवसर पर शुक्रवार को भी राजधानी पटना की सियासी गलियारों में दही चूड़ा की खुश्बू ने लोगों को मोहित किया। गुरुवार को दिल्ली से पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दो जगहों पर चूड़ा दही का भोज किया। उन्होंने अपने आवास पर और पटना न्यू क्लब में चूड़ा दही का इंतजाम किया था। पटना न्यू क्लब में आयोजित भोज में बड़े नेताओं समेत मीडियाकर्मियों का जुटान रहा वहीं भाजपा के नेता नितिन नबीन के आवास पर भी पहुंचे।

समृद्धि यात्रा के पहले दिन यात्रा से लौटने के बाद सीएम और उनके साथ दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा भी नितिन नबीन के आवास पर पहुंचे। भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पटना में पहली बार कोई बड़ा आयोजन किया था जिसमें उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ ही अपने समर्थकों के खाने पीने का भी इंतजाम किया था। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के आवास पर आयोजित भोज में दही चूड़ा, तिलकुट के साथ ही खिचड़ी खिलाने की भी तैयारी की गई थी। इसके साथ ही रायता, चटनी, पापड़ और मिठाई की भी व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ें     -     अपनी 16वीं यात्रा के पहले ही दिन CM ने कर दी कई बड़ी घोषणाएं, याद दिलाई लालू राज की तो अपने शासनकाल की...

मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित भोज में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के आवास पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित सभी मंत्री और विधायक पहुंचे थे। इसके साथ ही जानकारी दी जा रही है कि उन्होंने अपने घटक दल के नेताओं को भी आमंत्रित किया है।

तेजस्वी को दी नसीहत

इस दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मीडिया से भी बात की और कहा कि हमारे कार्यकारी अध्यक्ष जी के यहां आज दही चूड़ा का भोज आयोजित किया गया है जिसमें सारे लोग जुटे हैं। यह एक सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के साथ आज NDA के कार्यकर्ता भी दही चूड़ा के भोज का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को भी मकर संक्रांति की शुभकामना दी और कहा कि नेता प्रतिपक्ष हैं तो उन्हें अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना चाहिए। जब नेता प्रतिपक्ष अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हैं तो उससे सरकार को भी बल मिलता है। 

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नबीन लगातार दिल्ली में रह रहे हैं। वे गुरुवार को ही पटना पहुंचे थे और इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने पटना में दो जगहों पर चूड़ा दही का भोज आयोजित किया। नितिन नबीन के पटना आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया था।

यह भी पढ़ें     -      बिहार में निवेश का रास्ता आसान, डिजिटल प्रक्रिया से आसानी से मिल रही...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp