Join Us On WhatsApp

महागठबंधन का हालत खराब, चुनाव हारते दिख रहे हैं मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी तो कांग्रेस...

महागठबंधन का हालत खराब, चुनाव हारते दिख रहे हैं मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी तो कांग्रेस...

The condition of the Grand Alliance is bad
महागठबंधन का हालत खराब, चुनाव हारते दिख रहे हैं मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी तो कांग्रेस...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार चुनाव का मतगणना जैसे जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है NDA मजबूत दिखाई देने लगा है। आलम यह है कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव लगातार पीछे चल रहे हैं। तेजस्वी यादव भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार से 4829 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ महुआ सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जो कि अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ रहे थे तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। महुआ सीट से लोजपा(रा) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर राजद के मुकेश रौशन 19174 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

दूसरी तरफ बात करें कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की तो वे कुटुम्बा सीट से 10212 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर जीतन राम मांझी की पार्टी के ललन राम लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। इसके साथ ही मुकेश सहनी की पार्टी VIP लगातार शून्य सीटों पर हैं। इसके साथ ही मोकामा सीट पर अनंत सिंह ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp