Join Us On WhatsApp
BISTRO57

सनकी पति ने पहले किया ये काम, फिर उतारा मौत के घाट, खबर पढ़ कांप जाएगी रूह...

The crazy husband first did this, then killed his wife, read

Nalanda : नालंदा में सनकी पति ने बेरहमी से पहले पत्नी की पिटाई की। वहीं पिटाई करने के बाद पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। हालांकि, इतना से भी पति का मन नहीं भरा तो सिरफिरे पति ने महिला के सिर को सीमेंट के बने पत्थर से कूचकर हत्या मौत के घाट उतार दिया। खास बात तो यह है कि, घटना को अंजाम देने के बाद पति का शव घर में संदिग्ध हालात मिला। बता दें कि, डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना हिलसा थाना क्षेत्र मदारचक गांव की बताई जा रही है।

 वहीं मृतक की पहचान 40 वर्षीय छट्ठू रविदास और उसकी 35 वर्षीय पत्नी लाछो देवी के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना के प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार और थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


 घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि, छट्ठू रविदास को ढाई 3 साल पहले ब्रेन हैमरेज हुआ था। जिसके बाद उसका इलाज लगातार चल रहा था। घर का आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से दुबारा कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। इसी कारण घरेलू कलह को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद आवेश में आकर सनकी पति ने इतना बेरहमी से पत्नी की पीटाई कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका का 5 संतान है, जिसमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि बाक़ी अभी छोटे हैं। सभी बच्चे सुबह उठकर गांव में खेल रहे थे। वहीं, मृतका की सास को पैरालाइसिस मार दिया तो ससुर उसके इलाज के लिए डॉक्टर के यहां गए हुए थे। इस दौरान घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी पति का रांची मेंटल अस्पताल से इलाज चल रहा था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp