Join Us On WhatsApp

विधानसभा चुनाव से पहले मिटी दूरियां, पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा का पैर छू लिया आशीर्वाद...

उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के बीच खत्म हो गई दूरियां, पैर छू आशीर्वाद ली फिर...

The distance between Upendra Kushwaha and Pawan Singh has en
उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के बीच खत्म हो गई दूरियां, पैर छू आशीर्वाद ली फिर...- फोटो : Darsh News

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में कट्टर प्रतिद्वंदी रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के बीच अब विधानसभा चुनाव से पहले दूरियां खत्म हो गई है। मंगलवार को पवन सिंह नई दिल्ली में स्थित उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे जहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान भाजपा नेता विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे। पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया और काफी देर तक बातचीत कर दूरियां खत्म की। उम्मीद जताई जा रही है कि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की दोस्ती हो जाने के बाद अब शाहाबाद इलाके में NDA को फायदा तो होगा ही साथ ही पवन सिंह आरा या अन्य किसी सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। बैठक खत्म होने के बाद भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कहा कि अब पवन सिंह भाजपा को मजबूत करेंगे। 

यह भी पढ़ें    -       छपरा से दिल्ली अमृत भारत ट्रेन चलने से क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी का माहौल, गोपालगंज के लोगों को भी...

उन्होंने कहा कि पवन सिंह पहले भी भाजपा में थे और अब भी भाजपा के ही कार्यकर्ता हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और मिल कर विधानसभा चुनाव में NDA को मजबूत करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव में पवन सिंह काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के विरोध में चुनाव लादे थे जिसके बाद इस सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह चुनाव जीत गए थे जबकि पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। माना जा रहा है कि पवन सिंह अगर विरोध में मैदान में नहीं आते तो उपेंद्र कुशवाहा चुनाव जीत सकते थे लेकिन पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव के बाद से उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के बीच रिश्ते बिगड़ गये थे जो अब भाजपा के शीर्ष नेताओं के कहने पर साथ बैठक कर सुलझा लिया गया है।

यह भी पढ़ें    -       CM ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp