Join Us On WhatsApp

बिहार में तय हो गया मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा, CM नीतीश ने राज्यपाल को सौंप दी सूची...

बिहार में तय हो गया मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा, CM नीतीश ने राज्यपाल को सौंप दी सूची...

The division of departments among ministers has been finalis
बिहार में तय हो गया मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा, CM नीतीश ने राज्यपाल को सौंप दी सूची...- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी तय हो गया है। शुक्रवार दोपहर को विभाग बंटवारा को लेकर तेज हुई हलचल के बाद अंत में CM नीतीश राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को मंत्री की सूची विभागों के साथ सौंपी। माना जा रहा है कि बहुत जल्द सभी मंत्री के विभागों की सूची जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें      -      BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की होगी छुट्टी, अब दूसरे नेता को मिलेगी प्रदेश नेतृत्व की कमान...

बता दें कि विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 26 मंत्रियों के साथ गांधी मैदान में शपथ ग्रहण किया था। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश भर के NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। शुक्रवार दोपहर मंत्री के विभागों के बंटवारे को लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो बार सीएम नीतीश से मुलाकात की और फिर अंत में CM नीतीश राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को सूची सौंप दी है।

यह भी पढ़ें      -      कोलकाता में बिहार के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में जीता...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp