Join Us On WhatsApp

खरमास के बाद हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, JDU-BJP से इन चेहरों को मिल सकता है मौका...

20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 26 मंत्रियों के साथ शपथ ली. नियम के अनुसार राज्य में कुल 36 मंत्री बन सकते हैं जबकि अभी मात्र 26 मंत्री हैं. खरमास के बाद राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है जिसमें...

The expansion of the Nitish cabinet may take place after Kha
खरमास के बाद हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, JDU-BJP से इन चेहरों को मिल सकता है मौका...- फोटो : Darsh News

पटना: नवम्बर में बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद अब नए वर्ष में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। मंत्रिमंडल में कई वर्तमान मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो दूसरी तरफ कई नई चेहरे को भी मौका मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खरमास के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा जिसमें कई नए चेहरे को शामिल किया जायेगा वहीं दूसरी तरफ वर्तमान मंत्रियों के पास से कुछ विभाग हटाये जा सकते हैं फिर उनके विभागों की अदला बदली भी की जा सकती है।

बिहार में नियमानुसार कुल 36 मंत्री हो सकते हैं जबकि अभी 26 मंत्री हैं। इस हिसाब से राज्य में अभी दस और मंत्री बनाये जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू से 6 और भाजपा से 4 नए चेहरे को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। नए मंत्रियों के बीच विभाग के बंटवारे के दौरान वर्तमान मंत्रियों से विभाग वापस भी लिया जा सकता है जबकि कुछ को वह विभाग दिया जा सकता है जो अभी मुख्यमंत्री के पास है।

यह भी पढ़ें     -      जमीनी दस्तावेजों के लिए नहीं काटने होंगे कार्यालयों के चक्कर, बिहार सरकार ने कर दी ऐसी व्यवस्था कि...

बता दें कि बीते 20 नवम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ली और उनके साथ 26 मंत्री भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल में बड़ा हिस्सा भाजपा को मिला है जिसमें 14 मंत्रियों ने शपथ ली जबकि जदयू से 9, लोजपा(रा) से 2, हम और रालोमो से 1-1 ने। हालांकि भाजपा कोटे से मंत्री नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी बनने के बाद इस्तीफा दे दिया जिसके बाद अभी मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 13 मंत्री शामिल हैं। सीटों की संख्या के आधार पर कहा जा रहा है कि भाजपा से 17. जदयू से 15, लोजपा(रा) से 2, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री बनाये जा सकते हैं।

मंत्रिमंडल में इन चेहरों को किया जा सकता है शामिल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा की तरफ से पूर्व मंत्री एवं झंझारपुर विधानसभा से 5वीं बार विधायक नीतीश मिश्रा, पटना के दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया, BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, बेगूसराय के तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार और छातापुर के विधायक नीरज कुमार बबलू को जगह दी जा सकती है वहीं जदयू से पूर्व मंत्री शिला कुमारी, जयंत राज, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल और केसरिया की विधायक शालिनी मिश्रा का नाम सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें     -      BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, भेंट की बिहार की..., इस मुद्दे पर हुई बातचीत....


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp