Join Us On WhatsApp

पटना नगर निगम द्वारा शहर में निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था का लाभ ले रहे आमजन

The general public is taking advantage of the free drinking

Patna News : पटना नगर निगम द्वारा 480 से अधिक जगहों पर निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था निरंतर दी जा रही है। निःशुल्क सुविधा का लाभ प्रतिदिन कामकाजी महिलाएं, कोचिंग के छात्र- छात्रा, रिक्शा चालक सहित आमजनों को प्राप्त हो रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर आयुक्त द्वारा पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। कि  समय समय पर पानी की रिफिलिंग सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि पटना नगर निगम के प्लांट से ही ठंडा पानी सभी प्याऊ में रिफिल किया जाता है। जिससे आमजनों को किसी तरह की परेशानी न हो और ठंडा जल मिले।


इन जगहों पर है निःशुल्क पेयजल की सुविधा


  1. आर ब्लॉक
  2. स्टेशन
  3. बोरिंग रोड चौराहा
  4. सचिवालय
  5. गांधी मैदान
  6. बाजार समिती
  7. नेहरू पथ


सभी वार्डों में अटेंडेंस पॉइंट  - 75 वार्डों में

निगम नीर वाटर टैंकर- 10 सार्वजनिक जगहों पर।

स्वच्छांगिनी की महिलाओं द्वारा शहर के 20 बस स्टॉपेज पर भी दी जा रही है सुविधा

गर्मी की शुरूआत से ही शहर के सार्वजनिक स्थल, बस स्टॉपेज पर प्याऊ एवं निगम नीर की सुविधा

आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजनों की सुविधा के लिए‌‌


पटना नगर निगम द्वारा स्वच्छांगिनी की महिलाओं द्वारा बस स्टॉपेज पर निःशुल्क पेयजल की सुविधा दी जा रही है। बिहार इंटरकॉन्सिल, जीपीओ, इनकम टैक्स विद्युत भवन, गार्डनर हॉस्पिटल, पटना जू, गाँधी मैदान सहित कई जगहों पर यह सुविधा दी जा रही है।


नगर निगम कर्मियों के लिये भी ठंडे पानी की निःशुल्क व्यवस्था


इसके साथ ही पटना नगर निगम के कर्मचारियों पर भी‌ गर्मी के दौरान कार्य का समय परिवर्तित किया गया है। कर्मचारी सुबह 5 बजे से 12 बजे तक अपना कार्य पूर्ण करेंगे। इसके साथ ही विगत वर्ष ही 200 जार की खरीद की गईं। जिससे सभी नगर निगम कर्मियों को वार्डों में स्थित अटेंडेंस प्वाइंट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह सुविधा सभी आम नागरिकों को निःशुल्क ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp