Join Us On WhatsApp

तेज रफ्तार जेसीबी का कहर! बाइक सवार दोस्त की मौत, दूसरा जिंदगी से जंग में

गोपालगंज में तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

The havoc of high speed JCB
तेज रफ्तार जेसीबी का कहर! बाइक सवार दोस्त की मौत, दूसरा जिंदगी से जंग में- फोटो : Darsh NEWS

बिहार के गोपालगंज जिले से रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार, विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के बलुवन रायमल गांव निवासी 55 वर्षीय रूतल यादव अपने दोस्त हरेंद्र यादव के साथ मोटरसाइकिल से कुचायकोट जा रहे थे। जैसे ही वे बिंदवलिया मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की घोषणा और सप्ताह के अंदर कार्रवाई शुरू, अब बिना लाइसेंस वाले...

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रूतल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरेंद्र यादव का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, रूतल यादव अपने घर के निर्माण कार्य से संबंधित सामान लेने के लिए कुचायकोट जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: चुनाव हारे तो शुरू की व्लॉगिंग… अब क्यों थम गए तेज प्रताप यादव के वीडियो? खुद किया बड़ा खुलासा

घटना की जानकारी मिलते ही विशम्भरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp