Join Us On WhatsApp

पटना में मच्छरों पर कड़ा वार: नगर निगम ने किया अलर्ट जारी

पटना नगर निगम अलर्ट मोड में, मच्छर नियंत्रण के लिए शहर में सफाई और फॉगिंग अभियान तेज किया गया। नागरिकों से पानी जमा न होने देने की अपील।

The municipal corporation issued an alert
पटना में मच्छरों पर कड़ा वार: नगर निगम ने किया अलर्ट जारी- फोटो : Darsh NEWS

पटना शहर में बदलते मौसम के साथ मच्छरों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पटना नगर निगम ने अलर्ट मोड में आने का फैसला किया है। इसके तहत शहर के सभी इलाकों में सफाई और मच्छर नियंत्रण के विशेष उपाय किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नालों, मैनहोल और कैचपिट की नियमित सफाई सुनिश्चित करें। साथ ही सफाई के दौरान एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि मच्छरों के लार्वा पनपने से पहले नष्ट हो जाएं।

यह भी पढ़ें: महिला Cycling League के चलते पटना में ट्रैफिक बदलाव, जे.पी. गंगा पथ पर उत्तरी फ्लैंक रहेगा बंद

शहर में जहां कहीं भी पानी जमा होने की स्थिति है, वहां विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। लकड़ी की कुन्नी को कपड़े में बांधकर लगभग 10 सेंटीमीटर व्यास का गोला तैयार किया जाता है। इसे जले हुए मोबिल में भिगोकर स्थिर पानी में डालने से पानी की सतह पर परत बनती है और मच्छरों के प्रजनन की संभावना कम होती है। नगर निगम ने फॉगिंग अभियान भी तेज कर दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग के साथ एंटी-लार्वा छिड़काव किया जा रहा है। सभी गतिविधियों की निगरानी जियो-टैग फोटो और रिपोर्टिंग के माध्यम से की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: भाग्य और मेहनत साथ, परिवार, करियर और प्रेम में सुख-शांति के योग

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आस-पास कूलर, पुराने टायर, गमले और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें। यदि किसी क्षेत्र में फॉगिंग या एंटी-लार्वा छिड़काव की आवश्यकता हो, तो वे नगर निगम हेल्पलाइन 155304 पर संपर्क कर सकते हैं। इन उपायों से नगर निगम का लक्ष्य है कि मच्छरों के बढ़ते खतरे को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके और शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा बनी रहे।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp