पटना: गुरुवार को बिहार के नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया जाना है जिसमें नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान बिहार में दो उप मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य कई मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत कई वरीय नेता भी शामिल होंगे। इस बीच अब भाजपा कोटे से मंत्रियों की सूची भी सामने आ गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक बार उप मुख्यमंत्री बनेंगे तो दूसरी पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को भी बिहार में मंत्री बनाया जायेगा। इसके साथ ही मंत्रियों की सूची से कई पुराने मंत्री का नाम गायब है जबकि कई नये नाम जोड़े गए हैं। सूत्रों से मिली अनौपचारिक सूची के अनुसार सम्राट और विजय के साथ ही प्रेम कुमार, रामकृपाल यादव, कृष्ण कुमार ऋषि, संगीता कुमारी, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, नितिन नबीन, वीरेंद्र कुमार, रमा निषाद, मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार मंटू को मंत्री बनाया जायेगा।
यह भी पढ़ें - नीतीश होंगे CM तो भाजपा से विजय और सम्राट बने बड़े नेता, कल गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण...
बता दें कि कुछ ही देर में विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA के विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के रूप में अंतिम मुहर लगाई जाएगी जिसके बाद नीतीश कुमार राजभवन जायेंगे और राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा और सरकार बनाने का दावा सौंपेंगे। बता दें कि कल यानि गुरुवार को गांधी मैदान में नई सरकार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।
यह भी पढ़ें - मौजूदा विधानसभा आज हो जाएगा भंग, विधायक दलों की बैठक के बाद नीतीश चुने जाएंगे नेता और कल...