नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री भाजपा कार्यालय में गमछा घुमाते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ मैया की जय की और जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जीत अटूट विश्वास बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के घर घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है और मुझे ख़ुशी हुई कि यहां भी सबको मखाना की खीर खिलाई गई है। हम NDA के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं, हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पूरा बिहार ने आज बता दिया है कि 'फिर एक बार NDA सरकार।' मैंने चुनाव में बार बार कहा था और जब जंगलराज, कट्टा सरकार की बात करता था तो राजद के लोग विरोध नहीं करते थे और कांग्रेस को काफी चुभता था। आज मैं फिर कहना चाहता हूँ कि अब कट्टा सरकार वापस नहीं आएगी। बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग की अपील की थी और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ, नमन करता हूँ। मैं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को भी नमन करता हूँ। मैंने कर्पूरी ठाकुर जी के गाँव से बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी, आज का यह विजय हमें संकल्पित कर रही है कि बिहार के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएँ। एक पुरानी कहावत है कि लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला MY फार्मूला बनाया था, पर आज की इस जीत ने एक नया सकारात्मक MY (महिला और यूथ) फार्मूला दिया है। आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहां सबसे अधिक युवाओं की संख्या है और इसमें हर धर्म हर जाति के युवा हैं। उनकी इक्षा, आकांक्षा और सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने सांप्रदायिक MY फोर्मुले को ध्वस्त कर दिया है। मैं बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूँ। बहनों और बेटियों को नमन करता हूँ।
यह भी पढ़ें - CM नीतीश ने बिहार की जनता का जताया आभार, PM मोदी और अन्य घटक दलों को लेकर कह दी बड़ी बात...
पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश जी ने शानदार नेतृत्व दिया, दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा ने लगातार मेहनत की, जीतन राम मांझी, कुशवाहा और चिराग ने बेहतरीन लीडरशिप दिखाई है और NDA के कार्यकर्ताओ ने बूथ लेवल पर तालमेल का अद्भुत प्रदर्शन किया है। आपने बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर भाजपा की, NDA की झोली को एक शानदार विजय से भर दिया है। मैं जम्मू कश्मीर के नगरोटा और ओडिशा के नुआपड़ा की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूँ जहाँ उपचुनाव में भाजपा की जीत पक्की की। आज सिर्फ NDA की विजय नहीं हुई, यह लोकतंत्र की भी विजय है। भारत के लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों का भी विजय है। इस चुनाव के भारत के चुनाव आयोग पर जनता के विश्वास को और मजबूत किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ सालों से लगातार भारी मतदान होना, वंचितों, सोशितों द्वारा अधिक से अधिक मतदान करना चुनाव आयोग की बड़ी सिद्धि है। यह वही बिहार है जो पहले माओवादी आतंक से पीड़ित था जहां नक्सल प्रभवित इलाकों में तीन बजे वोटिंग खत्म हो जाती थी। इस बार के चुनाव में बिहार बिना किसी डर के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ एक उत्सव की तरह वोट दिया है। बिहार में जब जंगलराज था, तब क्या क्या होता था यह भी आप जानते हैं। सरेआम मतदान केन्द्रों पर हिंसा होती थी, मतपेटियां लुटी जाती थी आज वही बिहार रिकॉर्ड और शांतिपूर्ण मतदान कर रहा है। हर किसी ने अपनी पसंद से मत दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि रीपोलिंग के आंकड़े भी इस बदलाव की गवाही देते हैं। पहले कोई चुनाव ऐसा नहीं होता था जहाँ रि पोल नहीं होता था। 2005 से पहले सैकड़ों जगहों पर री पोलिंग हुई थी, 1995 और 2000 में डेढ़ हजार से ज्यादा बूथ पर दुबारा चुनाव हुआ था लेकिन जैसे जैसे जंगलराज गया स्थिति ठीक हुई। इस बार दो चरण के चुनाव में कहीं भी दुबारा वोटिंग की नौबत नहीं हुई और इसके लिए चुनाव आयोग, चुनाव से जुड़े हर कर्मचारी, हमारे सुरक्षा बल, बिहार के जागरूक मतदाता का अभिनंदन करता हूँ और देश को आप सभी पर गर्व है। बिहार के चुनावों ने एक और बात सिद्ध की है, कि अब देश का मतदाता खास तौर पर युवा मतदाता मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है। बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया और मैं मानता हूँ कि लोकतंत्र की पवित्रता के लिए हर मतदाता का अहमियत होती है।
यह भी पढ़ें - तेज प्रताप ने तेजस्वी को बताया 'फेजस्वी', अमित शाह को बताया चाणक्य रणनीतिकार...
अब हर दल का दायित्व बनता है कि पोलिंग बूथ पर अपनी पार्टियों को सक्रिय करे और मतदाता सूची शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ कर शत प्रतिशत योगदान दे ताकि अन्य जगहों पर भी मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो सके।बिहार वह जगह है जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है और उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धुल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है, झूठ हारता है, विश्वास जीतता है। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है कि जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। भारत अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रह अ है जहाँ हर परिवार को समानता, सम्मान और अवसर मिलते हैं और तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं है।
पीएम ने कहा कि अब तुष्टिकरण की जगह संतुष्टिकरण ने ले ली है। भारत के लोग अब सिर्फ विकास चाहते हैं, और विकसित भारत बनाना चाहते हैं। नई सरकार के साथ NDA अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की तरफ बढ़ रहा है। बिहार ने सुनिश्चित किया है कि बिहार की महान भूमि पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की यह जीत बिहर की माता बहनों और बेटियों की है जिन्होंने सालो तक राजद के शासन में जंगलराज का आतंक झेला है। यह जीत बिहार के उस नौजवान की है जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया। आज वह रेड कॉरिडोर, आतंक के वह दिन इतिहास बन गए हैं। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा रुकने वाली नहीं है।
पीएम ने कहा कि आज का यह परिणाम उन विकास विरोधियों को भी बिहार का जवाब है जो कहते थे और बेशर्मी से कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेसवे और हाईवे नहीं चाहिए। बिहार को इंडस्ट्री नहीं चाहिए, ट्रेन और एयरपोर्ट की क्या जरूरत है। आज का यह परिणाम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है। भारत के विकास में बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है लेकिन जिन लोगों ने देहस पर दशकों तक शासन किया उन्होंने हमेशा बिहार की एक झूठी छवि बनाई और बिहार को बदनाम किया । इन लोगों ने न तो गौरवशाली अतीत का सम्मान किया और न ही संस्कृति का आदर और लोगों की इज्जत की। जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कर सकते हैं सोचिये बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे। इनकी हेकरी देखिए, छठ मैया से कांग्रेस राजद ने आज तक माफ़ी नहीं मांगी। बिहार के लोग यह कभी नहीं भूलेंगे। बिहार के आन बान शान हमारी प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें - महागठबंधन की करारी हार तो NDA ने कर दिया कमाल, आखिर क्या रही हार की वजह पढ़ें....
पीएम ने कहा कि हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने का प्रयास कर रही है। लक्ष्य है कि पूरा देश, पूरी दुनिया इसके महत्व से इस संस्कृति से जुड़ सके। आपने भी इस बार देखा कि छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशन पर छठ मैया के गीत गूंजे तो हर कोई इस पवन पर्व में शामिल होता दिखा। पिछले वर्ष देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार NDA को अपना जनादेश दिया था। 60 वर्षों बाद ऐसा अवसर आया जब किसी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अवसर मिला। यह देश के विश्वास का देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम था। लोकसभा चुनाव के बाद देश के कई राज्यों में भी हमें विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। जिस हरियाणा की धरती ने जय जवान जय किसान की भावना को आगे बढ़ाया उसने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया।
छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहेब आंबेडकर और वीर शावारकर की धरती महाराष्ट्र में लगातार हमें जीत मिली। हम 25 वर्षों के बाद देश की राजधानी में बहुमत से जीते और आज बिहार में इतनी बड़ी संख्या में जीत कर आये हैं। देश के हर हिस्से में हर परंपरा में लोग NDA को एक विश्वास और उम्मीद के साथ देख रहे हैं। देश के महानगरों से देश के ग्रामीण इलाकों तक देश के फाइनेंसियल सेंटर से टियर 2 से 3 शहरों तक हर वर्ग, जाति और समुदाय और क्षेत्र ने NDA को अपना विश्वास अपना आशीर्वाद दिया है और लगातार आशीर्वाद दे रहे हैं। भाजपा की NDA सरकारों को 20-20 साल बाद भी अगर जनता फिर से चुन रही है तो यह देश में प्रो पीपल, पर गवर्नेंस और प्रो राजनीति की स्थापना है। यह भारत की राजनीति का नया आधार है। और इसी प्रो पीपल आधार पर चलते हुए हम बिहार को विकसित बनायेंगे और देश को विकसित बनायेंगे।
पीएम ने कहा कि जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया उस पर देश की जतना का विश्वास लगातार घट रहा है। कांग्रेस के देश के अनेक राज्यों में सालों से सत्ता से बाहर है। बिहार में 35, गुजरात में 30 साल, यूपी में करीब 4 दशक और पश्चिम बंगाल में 5 दशक से कांग्रेस की सरकार नहीं लौटी। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में तीन संख्या तक नहीं पहुंच पाई है। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और इनमे भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। आज के दिन सिर्फ हमारे जितने विधायक चुने गए हैं कांग्रेस पिछले 6 चुनावों में उतने विधायक नहीं जीत पाई।
यह भी पढ़ें - बिहार में मोदी-नीतीश का कमाल, NDA 200 पार, तेजस्वी के सामने अपनी सीट बचाने की जद्दोजहद...
कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ नेगेटिव पॉलिटिक्स हो गया है। कभी चौकीदार चोर का नारा, संसद का समय बर्बाद करना, हर संस्थानों पर हमला करना, कभी वोट चोरी का आरोप, कभी जाति धर्म के आधार पर लोगों को बंटाना और देश के बजाय देहस के दुश्मनों के एजेंडों को आगे लाना। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं है। आज कांग्रेस मुस्लिमलीगी माओवादी कांग्रेस (MMC) बन गई है। अब इसका पूरा एजेंडा इसी पर चलता है और अब कांग्रेस के भीतर भी अलग धरा पैदा हो रहा है। संभव है आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। कांग्रेस के सहयोगी दल वह भी समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी नेगेटिव पॉलिटिक्स में सबको एकसाथ डुबो रही है। मैंने बिहार चुनाव के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस के नामदार तलब में डुबकी लगा कर बिहार चुनाव में खुद डूबने और दूसरों को डुबोने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। मैंने पहले भी कांग्रेस के सहयोगियों को चेताया था और कहा था कि कांग्रेस एक ऐसी परजीवी है जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगल कर अपनी वापसी करना चाहती है इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।
पीएम ने कहा कि आज बिहार में राजद को सांप सुंघा हुआ है और जैसे मैंने कहा था कि बहुत जल्द दोनों का झगड़ा अब खुल कर सामने आने वाला है। आज की यह विजय एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार ने जो भरोसा हम पर जताया है उसने हमारे कन्धों पर जिम्मेदारी बढ़ा दी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आने वाले 5 साल बिहार और तेज गति से आगे बढ़ेगा। बिहार में नए उद्योग लगेंगे, बिहार के नौजवानों को बिहार में ही रोजगार मिले इसके लिए लगातार काम किया जायेगा, बिहार में निवेश आएगा और यह निवेश और ज्यादा नौकरियां लायेगा। बिहार में पर्यटन का विस्तार होगा, दुनिया को बिहार का नया सामर्थ्य दिखेगा। बिहार में हमारे तीर्थों का, आस्था के स्थानों का हमारी एतिहासिक धरोहरों का काया कल्प होगा। मैं आज देश और दुनिया के निवेशकों से कहूँगा कि बिहार आपके स्वागत के लिए तैयार है। मैं देश और दुनिया में बसे बिहार के संतानों से भी कहूँगा कि बिहार में निवेश का सबसे उपयुक्त समय है। आज मैं बिहार की एक एक मां, एक एक युवा, एक एक किसान, एक एक गरीब परिवार को कहना चाहता हूँ कि आपका भरोसा मेरा प्रण है। आपकी आशा मेरा संकल्प है, आपकी आकांक्षा मेरी प्रेरणा है। हम मिल कर ऐसा बिहार बनायेंगे जो समृद्ध होगा विकसित होगा।
पीएम ने कहा कि भाजपा की ताकत हमारा कार्यकर्ता है। जब भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो लक्ष्य असंभव नहीं होता है। गंगा जी बिहार से हो कर बंगाल जाति है। बिहार ने बंगाल में भी भाजपा का रास्ता बना दिया है। मैं बंगाल के लोगों को आश्वस्त करता हूँ कि आपके साथ मिलकर हम पश्चिम बंगाल से जंगलराज को उखाड़ फेंकेंगे। मैं एक बार फिर बिहार के हर मतदाता का आभार व्यक्त करता हूँ और आप सब का भी धन्यवाद देता हूँ।
यह भी पढ़ें - राघोपुर में होगा बदलाव! जदयू ने तेजस्वी के बयान पर किया बड़ा पलटवार कहा हमारी होगी जीत...