Join Us On WhatsApp

निगरानी टीम ने की कार्रवाई, घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सर्वे अमीन … पूरी घटना जान आप भी हो जाएँगे स्तब्ध

सुपौल में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सर्वे अमीन को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

The vigilance team took action, the survey officer was caugh
निगरानी टीम ने की कार्रवाई, घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सर्वे अमीन … पूरी घटना जान आप भी हो जाएँगे- फोटो : Darsh NEWS

सुपौल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सर्वे अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मरौना अंचल क्षेत्र से जुड़े मामले में की गई, जहां सर्वे विभाग में तैनात कर्मी पर घूस मांगने का आरोप लगा था। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार सर्वे अमीन की पहचान बिक्रम कुमार राम के रूप में हुई है, जो मरौना अंचल में कार्यरत है। आरोप है कि उसने मरौना निवासी जय नारायण यादव से जमीन सर्वे से संबंधित कार्य को पूरा करने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने घूस की मांग से परेशान होकर निगरानी विभाग से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: “सरकार नहीं चलेगी” पर भड़के नीतीश कुमार, सदन में गरमाया माहौल

शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के तहत आरोपी को निर्मली वार्ड संख्या-1 स्थित एक किराए के मकान पर बुलाया गया, जहां वह रिश्वत की राशि लेते ही टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: पहले से पत्नी और बच्चे हैं…मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल संचालक की सीक्रेट स्टोरी ने मचाया हड़कंप

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी काम के नाम पर रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगरानी विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध मांग या भ्रष्टाचार की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सके।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp