पटना: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजधानी पटना में स्थित सदाकत आश्रम में शक्ति अधिकार कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने आधी आबादी को साधने की कोशिश की और कई वादे भी किये। प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत दिए गए दस हजार रूपये पर भी चुटकी ली और कहा कि यह आपका सम्मान नहीं बल्कि आपका अपमान है। आपका सम्मान असल में तब होगा जब कोई आपकी मदद करे लेकिन यह चुनाव से पहले लुभाने के लिए दिए गए रूपये हैं जो एक तरह से खरीदना होता है। यह सम्मान तब बनेगा जब आपको हर महीने एक मानदेय मिले, जब सरकार आपको अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करे और आपकी बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हुए आगे बढ़े।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे भी पता है और आपलोगों को भी पता है कि बिहार की नीतीश सरकार आपको वह सम्मान कभी नहीं देगी। आप जब भी अपनी हक के लिए आवाज उठाती हैं तो यह सरकार आपके ऊपर लाठियां चलवाती है, दमनकारी की तरह आपकी आवाजों को दबाया जाता है। प्रियंका गांधी ने राजधानी पटना में आयोजित शक्ति अधिकार कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संवाद किया और उनसे कई वादे भी किये।
यह भी पढ़ें - गृह मंत्री के बिहार दौरा से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, दो पूर्व विधायक ने...