Banka : भागलपुर-बांका पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार को एक अज्ञात किशोरी की मौत हो गई। घटना बांका-अमरपुर मार्ग स्थित रेलवे पूल के करीब की है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि, मृतक किशोरी को कई लोगों ने काफी देर से पूल के आस-पास देखा और अचानक भागलपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बांका पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी घटनास्थल पहुंचे। वहीं किशोरी की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल, बांका पुलिस किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा है और उसकी पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट