Join Us On WhatsApp

पद्म भूषण दिवंगत शारदा सिन्हा को पटना में श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार..

Tribute to Padma Bhushan late Sharda Sinha in Patna, last ri

Patna -बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व० शारदा सिन्हा का पार्थिव शव पटना पहुंच चुका है एयरपोर्ट से लेकर आवास तक श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है. आम लोगों से लेकर VVIP तक उनकी आवाज पर पहुंच रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का आदेश जारी किया है और इसके लिए पटना के डीएम को विशेष निर्देश दिया है. पटना के गुलबी घाट पर स्वर्गीय शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 इससे पहले बीती रात शारदा सिन्हा के निधन की खबर मिलने के बाद से शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार समेत बड़ी संख्या में राजनेता समाज कार्यकर्ता कलाकार एवं आम लोग उनके निधन पर शोक संदेश कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा मशहूर लोक गायिका थी। उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावे हिन्दी गीत भी गाये थे। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी। संगीत जगत में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया था। स्व० शारदा सिन्हा के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।


मुख्यमंत्री ने स्व० शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयाइयों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की 


वहीं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री  राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव,प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय‌ नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पुर्व केंद्रीय मंत्री  जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ श्रीमती कांति सिंह,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव सहित अन्य नेताओं ने लोक गायिका पूर्वांचल और मिथिलांचल की कोकिला पद्मश्री, पद्मविभूषण शारदा सिन्हा जी का निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। 

लालू प्रसाद ने कहा कि निकट भविष्य में शारदा सिन्हा की भरपाई संभव नही। बिहार के लिए ये शोक का विषय है और राजद परिवार उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। साथ ही उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की है ।  


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp