Join Us On WhatsApp

रात के अंधेरे में शराब का जाल, कटिहार में फिल्मी अंदाज में पकड़े गए दो तस्कर

होली से पहले कटिहार में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

Two smugglers caught in a filmy style in Katihar
रात के अंधेरे में शराब का जाल, कटिहार में फिल्मी अंदाज में पकड़े गए दो तस्कर- फोटो : Darsh NEWS

कटिहार जिले में होली से पहले शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के दौरान उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिले में होली पर्व को देखते हुए शराब तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी बीच अधिकारियों को सूचना मिली कि लाभा की तरफ से एक सफेद कार में अवैध शराब लेकर कुछ लोग कटिहार शहर की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम सतर्क हो गई और देर रात घेराबंदी कर वाहन की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: गाड़ियों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक! पैदल यात्रियों के लिए नीतीश सरकार ला रही है नई योजना .…पढ़िए पूरी खबर

तलाशी के दौरान कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान शरीफगंज निवासी मो. शादाब और मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी सुमन यादव के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब की गिनती और ब्रांड की जांच की जा रही है। जब्त कार को भी कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: दैनिक राशिफल: भाग्य देगा किसको लाभ और किसको बरतनी होगी सावधानी

उत्पाद विभाग ने कहा कि होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर कहीं अवैध शराब की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp