Join Us On WhatsApp

मौसम का यू-टर्न! गले की बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम की ठंड ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है, जिससे गले और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

U-turn in the weather
मौसम का यू-टर्न! गले की बीमारी ने बढ़ाई टेंशन- फोटो : Darsh NEWS

बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। दोपहर में तेज धूप और हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय ठंडक अब भी बनी हुई है। इसी उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, तापमान में अचानक बदलाव की वजह से फेरिन्जाइटिस और वायरल संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी को राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 21 फरवरी से तापमान में करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जिससे अधिकतम पारा 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा केस: छात्रा के घर के बाहर पुलिस का पहरा, 24 घंटे निगरानी में परिवार

मौसम के इस बदलाव ने खासकर गले से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा दिया है। मरीजों को गले में खराश, सूजन, तेज दर्द, खांसी और बुखार की शिकायत हो रही है। कुछ मामलों में सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण भी सामने आ रहे हैं। भागलपुर के मायागंज अस्पताल और जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय गर्म कपड़े पहनना पूरी तरह बंद न करें और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतें। विशेषज्ञों ने यह भी सलाह दी है कि दवा बीच में न छोड़ें। अस्थमा, सांस और सीओपीडी के मरीज नियमित रूप से अपनी दवाएं और इनहेलर लेते रहें। बदलते मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बेहतर उपाय है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp