Join Us On WhatsApp

वाल्मीकि नगर जंगल से भटककर रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ, मचा हड़कंप...

Valmiki Nagar jungle se bhatkar rehayashi kshetra mein pahun

Bettiah : पं. चम्पारण के वाल्मीकि नगर जंगल से भटककर रिहायशी क्षेत्र में तेंदुआ पहुंचा। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि, बगहा के रामनगर से खबर हैं। जहां, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल से भटकर रिहायशी क्षेत्रों में तेंदुआ का चहलकदमी देखी गई हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल हैं। बता दें कि, रामनगर प्रखंड के भैंसहिया गांव के खेतों में कल रात्रि स्थानीय लोगों ने तेंदुआ को चहलकदमी करते हुए देखा हैं। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंचे वनकर्मी ने तेंदुआ की ट्रैकिंग में जुटे हुए हैं। चिउटाहा रेंज के वनपाल अंशु कुमार सिंह ने बताया कि, तेंदुआ का पग मार्ग खेतों में मिला हैं। जिसका ट्रैकिंग किया जा रहा हैं और लोगों को जागरूक किया गया हैं। वनपाल अंशु कुमार सिंह ने लोगों को खेतों के तरफ अकेले जाने से मना किया है।



बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp