Kaimur : मोहनिया के वीआईपी कॉलोनी ( VIP Colony ) अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। जब से वीआईपी कॉलोनी बसा उसके बाद आज तक सड़क नहीं बना। जिसके बाद मोहनिया ( Mohania ) विधायक से गुहार लगाई। वहीं सड़क बनाने को लेकर एक योजना में डाला गया। योजना का नाम था डबल टॉवर से अशोक गुप्ता के मकान तक आधे सड़क निर्माण के बाद कार्य एजेंसी ( agency ) ने हाथ खड़े कर दिया। जिसका नतीजा हुआ कि, कॉलोनी में रहने वालों की आवागमन में परेशानी होने लगी। तब कॉलोनी के लोगों ने चंदा कर सड़क को आने जाने के लिए बनाया। यह मामला मोहनिया नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 15 का है। जहां पूरी बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। विधायक ( Legislator ) से लेकर अधिकारी ( Officer ) से भी इसकी गुहार सुनने को तैयार नहीं है। कारण है कि, योजना में लागत 10 लाख आ रहा था तो विधायक ने 2 से 3 लाख तक एस्टीमेट बना कर कार्य कर छोड़ दी। जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ने खुद चंदा कर सड़क पर ईंट माटी से सड़क ( road ) तैयार किया। जो आने जाने के लिए पर्याप्त नहीं है। अब हालात है कि, नगरवासी अपने मकान का होल्डिंग टैक्स ( holding tax ) देते है पर न नगर पंचायत ( Nagar Panchayat ) मोहनिया सुनने को तैयार है ना विधायक जी। जिससे नगरवासियों में काफी नाराजगी है।
वहीं मोहम्मद इम्तियाज अंसारी ( Md. Imtiaz Ansari ) वार्ड सदस्य का कहना है कि, योजना पास हुई पर कार्य आधे अधूरा किया गया। विधायक फंड से बना पर आज तक पूरा नहीं हुआ। नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी से भी कहा गया पर कोई पहल नहीं हुई। कॉलोनी के लोग चंदा कर सड़क बना रहे हैं। वहीं नगरवासी अजित कुमार सिंह और विनय कुमार सिंह ने बताया कि, सड़क का निर्माण विधायक फंड ( MLA Fund ) से योजना पास हुआ पर आधे कार्य के बाद बंद कर दिया गया। जिसके बाद कई बार विधायक से बोला गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमलोग चंदा कर सड़क को बना रहे है।
कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट