Join Us On WhatsApp

विधवा के बंद कमरे में सरकारी हेडमास्टर, रंगे हाथ पकड़ाए तो ग्रामीणों ने करा दी शादी, Video Viral...

Vidhwa ke band kamre mein sarkari headmaster, range haath pa

Saharsa : सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र स्थित मैना गांव में बीते बुधवार की रात ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक को एक विधवा महिला के साथ कमरे में संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने सामाजिक दबाव में दोनों की मौके पर ही शादी करा दी। फिर, पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि, संबंधित महिला का पति भी मध्य विद्यालय पड़रिया में ही शिक्षक के रूप में पदस्थापित था। करीब दो वर्ष पूर्व चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक का हृदयाघात से निधन हो गया था। वहीं प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर पासवान पहले मध्य विद्यालय मैना में शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। जिसके बाद मध्य विद्यालय पड़रिया स्थानांतरण होने पर प्रधानाध्यापक बने। 

इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध गहरे हो गए। प्रधानाध्यापक भुनेश्वर पासवान महिला के घर के समीप ही किराए पर मकान लेकर रह रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि, दोनों के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वहीं बुधवार को ग्रामीणों ने दोनो को रंगेहाथ कमरे में पकड़ लिया। 

जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। इधर प्रधानाध्यापक और महिला दोनों के पांच-पांच बच्चे होने और पकड़े जाने पर शादी की खबर का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि, दोनो को थाना लाया गया है। 



सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट 


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp