Join Us On WhatsApp

संवेदक और अभियंताओं की मिलीभगत से अनियमितता पर होगी कार्रवाई: विजय सिन्हा

Vijay sinha on laparvah adhikari

बांका के अन्तर्गत श्रावणी माह में सुल्तानगंज से दुम्मा कच्ची कॉवरिया पथ के लगभग 83 कि0मी0 में श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा के लिए मार्ग में गंगा बालू बिछाई कार्य, लगातार पानी का छिडकाव, रेन कट मरम्मति आदि का कार्य प्रत्येक वर्ष किया जाता है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने विजय सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष सावन माह में पथ निर्माण मंत्री के दायित्व का निर्वहन मेरे पास था। मैंने विभागीय पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे कि भगवान भोलेनाथ के नगरी तक की यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभागीय पदाधिकारियों को नियमित रूप से कच्ची कॉवरिया पथ में चल रहे कार्यों का लगातार अनुश्रवण किया जाय।उन्होंने कहा समीक्षा में यह बात स्पष्ट हुई कि कॉवरिया पथ के अनुरक्षण कार्य में निर्धारित मानको का पालन नहीं किया गया और सरकरी राशि का दुरूपयोग किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार जिरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करती है। इस मामले में संल्पित दोषी पदाधिकारियों और संवेदक पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रक्रिया का पालन करते हुए संवेदक को काली सूची में डाले जाने पर भी विचार होगा। 

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर जाने के रास्ते में लगभग 83 कि0मी0 का मार्ग बिहार राज्य में पड़ता है। प्रत्येक वर्ष इस मार्ग पर गंगा बालू का बिछाने का कार्य एवं नियमित रूप से जल छिड़काव का कार्य किया जाता है। इसपर प्रत्येक वर्ष एक बड़ी राशि का व्यय होता है। इस मार्ग पर 5 वर्षों के अनुरक्षण की शर्तो के साथ वैकल्पिक स्थायी व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो और प्रत्येक वर्ष की रख-रखाव की समस्या भी न हो। साथ ही पुरे पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सोलर लाईट भी लगाए जाएगे।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp