Join Us On WhatsApp

Valentine’s Day के साथ बदला मौसम! बिहार में चमकेगी धूप, ठंड होगी कम

बिहार में मौसम लगातार साफ और शुष्क बना हुआ है। अगले पांच दिनों तक तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

Weather changes with Valentine's Day
Valentine’s Day के साथ बदला मौसम! बिहार में चमकेगी धूप, ठंड होगी कम- फोटो : Darsh NEWS

मौसम के मोर्चे पर बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 फरवरी को हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इसका असर बिहार के मौसम पर न के बराबर रहने वाला है। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में फिलहाल किसी भी प्रकार की बारिश या तेज मौसम परिवर्तन के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग के झगड़े में हुआ दर्दनाक हादसा, अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम

India Meteorological Department (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बना रह सकता है, लेकिन सर्द हवाओं का असर पहले की तुलना में कमजोर रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 20 फरवरी तक बिहार में सर्दी लगभग विदा हो सकती है और मौसम धीरे-धीरे वसंत की ओर बढ़ेगा। अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: जानें, आज आपके काम, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल क्या है

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार साफ मौसम और बढ़ता तापमान रबी फसलों के लिए फिलहाल अनुकूल साबित हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए सिंचाई और कटाई की योजना बनाएं। शहरी इलाकों में भी साफ आसमान और धूप से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है, खासकर सुबह और देर रात बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।




Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp