Join Us On WhatsApp

आज का दिन किन राशियों के लिए है खास ! पढ़िये मेष से मीन तक का राशिफल

आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। जानिए करियर, कारोबार, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़े हालात।

Which zodiac signs will find today special Read the horoscop
आज का दिन किन राशियों के लिए है खास ! पढ़िये मेष से मीन तक का राशिफल- फोटो : Darsh News

मेष राशि

आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी और अधिकतर समय घर-परिवार से जुड़े कामों में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि आय के साधन थोड़े धीमे रह सकते हैं और संतान के व्यवहार पर नजर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में सोच-समझकर फैसले लें।


भाग्यशाली रंग – ऑरेंज | भाग्यशाली अंक – 6


वृष राशि

नई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित होगा और उनके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार में आपकी छवि मजबूत होगी। दिनचर्या अव्यवस्थित होने से जरूरी काम छूट सकते हैं, इसलिए संयम जरूरी है।


भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 7


मिथुन राशि

ऋण से जुड़ी चिंताएं कम होंगी और उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। मन छोटी बातों से विचलित हो सकता है, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखें। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं।


भाग्यशाली रंग – आसमानी | भाग्यशाली अंक – 2


कर्क राशि

रुके हुए काम पूरे होंगे और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी न होने दें। व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है।


भाग्यशाली रंग – जामुनी | भाग्यशाली अंक – 9


सिंह राशि

आज अपने हित के फैसले लें, भविष्य में लाभ मिलेगा। आलस से बचें और पुरानी जायदाद से जुड़े विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाएं।


भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 6


कन्या राशि

उन्नति के अवसर मिलेंगे और छोटे-छोटे लाभ होंगे। लापरवाही से नुकसान संभव है। पढ़ाई और काम में एकाग्रता बनाए रखें।


भाग्यशाली रंग – केसरिया | भाग्यशाली अंक – 5


तुला राशि

धन और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। संपर्कों से लाभ मिलेगा। ज्यादा सोच-विचार से निर्णय में देरी न करें।


भाग्यशाली रंग – नीला | भाग्यशाली अंक – 3


वृश्चिक राशि

शुभ समाचार मिल सकता है और सामाजिक गतिविधियों से सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों पर भरोसा करने से पहले जांच जरूरी है।


भाग्यशाली रंग – आसमानी | भाग्यशाली अंक – 8


धनु राशि

योजनाएं सफल होंगी और भावनात्मक मजबूती महसूस करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें।


भाग्यशाली रंग – ऑरेंज | भाग्यशाली अंक – 6


मकर राशि

रुके कामों में तेजी आएगी। नई योजनाएं लागू होंगी, लेकिन काम का बोझ बढ़ सकता है। संतुलन बनाए रखें।


भाग्यशाली रंग – बदामी | भाग्यशाली अंक – 9


कुंभ राशि

पारिवारिक मामलों में आपकी राय को महत्व मिलेगा। निर्णय समय पर लें, ज्यादा सोच नुकसानदेह हो सकता है।


भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 3


मीन राशि

लक्ष्य पर फोकस रहेगा और नए अनुभव मिलेंगे। जल्दबाजी से बचें और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।


भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 7

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp