पटना: विकसित बिहार में हर बार नयी कहानी बयां करने निकली नीतीश कुमार की यात्रा बिहारवासियों से लोक संवाद स्थापित करने में सफल रही है। साल 2005 से शुरू होने वाली न्याय यात्रा से 2026 में शुरू हुई समृद्धि यात्रा, इन सभी यात्राओं से राज्य के लोगों को सरकार के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलता है।16 जनवरी को बेतिया से शुरू हो चुके मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा प्रदेश के लोगों के लिए बेहद खास साबित हो रहा है। इस बार यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से सूबे के चौतरफा विकास के लिए 153 करोड़ की लागत से 125 नई योजनाओं का शुभारंभ करने जा रहा है। जिसमें महिला सशक्तिकरण, विकसित युवा समेत जन-जन को समृद्ध व कौशल बनाने के लिए कई नयी परियोजनाओं को शामिल किया गया है।
यात्रा में किसानों को मिलेगा बल
वहीं इस यात्रा में राज्य किसान के सपनों को नया आयाम दिया जायेगा। जिसके तहत किसानों के लिए विशेष मेला सहित कृषि यंत्रीकरण की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जायेगा। इस मेले में चंपारण में बन रहे कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र का मुख्यमंत्री द्वारा भ्रमण भी किया जायेगा।
यह भी पढ़ें - नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, चुनाव में अडवाणी और जोशी नहीं डाल पाएंगे वोट, जानें क्या है कारण...
2005 में लेकर अब तक मुख्यमंत्री की 16वीं यात्रा
सुशासन की सरकार में लोगों से सीधा संपर्क बनाने के लिए साल 2005 में ही न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है। वहीं यात्रा की सफलता को देखते हुए नीतीश कुमार ने साल 2009 में बिहार के जिलों में तीन यात्रा विकास, धन्यवाद व प्रवास या यात्रा करने का मन बनाया। यह मुख्यमंत्री के विकास कार्यों का नतीजा है कि साल 2010 में विश्वास यात्रा के बाद एनडीए की सरकार को बिहार की जनता से पूर्ण बहुमत देकर विजय बनाया। जिसके बाद नीतीश कुमार ने जनता के प्रति आभार प्रकट करने के लिए 2011 में सेवा यात्रा की शुरुआत की।
2019 में जल,जीवन हरियाली यात्रा ने पर्यावरण जीर्णोद्धार में निभाई भूमिका
साल 2019 में नीतीश कुमार की जल, जीवन, हरियाली यात्रा ने बिहार ही नहीं बल्कि देशवासियों के लिए पर्यावरण जीर्णोद्धार पर केंद्रित था। इस यात्रा ने लोगों के मन में 'प्रकृति वनस्पति के बचाव व संरक्षण में अलग छाप छोड़ गया। इससे पहले साल 2012 में अधिकार यात्रा, 2014 में संकल्प यात्रा व 2015 में संपर्क यात्रा का आयोजन किया गया था।
यह भी पढ़ें - अखिल विप्र कल्याणम कल करेगा मकर संक्रांति भोज, संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने कहा 'हमारा उद्देश्य...'
2021-26 तक चार यात्राओं ने मुख्यमंत्री नीतीश को बनाया जन-जन का नेता
वहीं साल 2020 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के बाद समाज सुधार अभियान यात्रा का शुभारंभ किया। जिससे प्रदेश की जनता ने खूब सराहा। जिसके बाद 2023 में समाधान यात्रा व 2024 में प्रगति यात्रा ने यह साबित कर दिया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन-जन के नेता है। जो बिहार के जनकल्याण के लोगों हमेशा यात्रा कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते है।
यात्राओं के जरिये योजनाओं की समीक्षा
बिहार की राजनीति को करीब से अध्ययन करने वाले वरिष्ठ पत्रकार मिथलेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश की इन यात्राओं का मुख्य उद्देश्य बिहार में चल रही योजनाओं का क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करने के लिए की जाती है। यात्रा में मुख्यमंत्री योजना कार्य क्षेत्र की सच्चाई जानने के लिए गांव या शहरों के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। उदाहरण के लिए 2023 में हुई प्रगति यात्रा में 50 हजार करोड़ की योजना का क्रियान्वयन किया गया था। इसके लिए लगातार बिहार के सभी ज़िलों के लोगों से यात्रा के दौरान फीडबैक इकट्ठा किया गया था। इससे अधिकारियों को भी निष्ठापूर्वक काम करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। साथ ही मुख्यमंत्री से योजना व क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आसानी होती है। - मिथलेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार
विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आती है यात्राओं से
समृद्धि यात्रा के बारे में विश्लेषण करते हुए अर्थशास्त्र के जानकार प्रो डॉ सुधांशु कुमार ने कहा कि जब-जब सरकार जनता के करीब जाती है, विकास के कामों में तेजी आती है। इस संदर्भ में समृद्धि यात्रा से राज्य क अलग-अलग हिस्सों में सरकार की नीतियों को जन-जन तक आसानी से पहुंचाने के रूप में देखा जाना चाहिए। - डॉ. प्रो सुधांशु कुमार, अर्थशास्त्री
यह भी पढ़ें - केरल और मध्य प्रदेश से आ कर पटना में कर रहे थे बड़ा कांड, पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को दबोचा...