Join Us On WhatsApp
BISTRO57

गंगा दशहरा को लेकर अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में भीड़ देखकर आप हो जाएंगे हैरान, पुलिस- प्रशासन हो गए...

You will be surprised to see the crowd in the Uttarvahini Ga

Bhagalpur : सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में गंगा दशहरा को लेकर बिहार और झारखंड के हजारों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगे की पूजा अर्चना की। वहीं साथ ही बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग में गंगा जल चढ़ाते हुए जीवन में सुख शांति की कामना भी की। आपको बता दें कि, आज के दिन मां गंगा धरती पर अब त्वरित होने पर गंगा दशहरा के रुप में मनाते हुए शिव भक्त उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर मां गंगे की पूजा अर्चना करते है।

आम का फल प्रसाद चढ़ाते हैं। इसको लेकर बिहार-झारखंड से शिव भक्त गंगा स्नान करने के लिए अजगैविनाथ पहुंचे  है, जिसमें महिलाओं का काफी संख्या में भीड़ देखी गई है।

 वहीं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने गंगा घाटसे लेकर पूरे नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंताजाम करते हुए जगह-जगह पुलिस बल, महिला पुलिस बल, सैफ के जवानों को लगाया है। सीओ रवि कुमार ने गंगा घाट में NDRF टीम और नाव की व्यवस्था की है। नगर परिषद सुल्तानगंज की ओर से गंगा घाट और पूरे शहर में साफ सफाई अभियान युद्ध स्तर से करवाएं गए हैं।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp