Join Us On WhatsApp

एक विदाई जो बन गई मिशाल, सहरसा में थानाध्यक्ष के तबादला पर लोगों की आंखें हुईं नम

एक विदाई जो बन गई मिशाल, सहरसा में थानाध्यक्ष के तबादला पर लोगों की आंखें हुईं नम

A farewell that became an example
एक विदाई जो बन गई मिशाल, सहरसा में थानाध्यक्ष के तबादला पर लोगों की आंखें हुईं नम- फोटो : Darsh News

सहरसा: यूं तो पुलिस के नाम से लोगों में खौफ छा जाता है लेकिन सहरसा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो वाकई पुलिस की अच्छी छवि दिखाती है। सहरसा में एक थानाधय्क्ष का तबादला हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उनकी विदाई एक बेटी की विदाई से भी जोरदार विदाई दी। यह थानाध्यक्ष सहरसा के जलई थाना में पदस्थापित महिला पुलिस अधिकारी ममता कुमारी थी जिनके तबादले के बाद लोगों ने उन्हें जोरदार विदाई दी। उनके विदाई समारोह में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और उन्हें नम आँखों के साथ एक बेटी की तरह विदाई दी। लोगों ने ढोल बजा कर और फूलों का माला पहना कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान कई लोग भावुक भी हो उठे और उनकी आँखें नम दिखी। लोगों ने कहा कि इस थानाध्यक्ष ने न सिर्फ पुलिसिंग की बल्कि अपने व्यवहार से लोगों के दिल में खास जगह बना ली। इस दौरान एक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष तंजीम अहमद ने कहा कि मात्र 12 महीने के अपने कार्यकाल में उन्होंने हजारों लोगों की मदद की। एक भी ऐसा काम नहीं किया जो लोगों का दिल दुखा सके। 

यह भी पढ़ें    -    बिहार को चाहिए उजाला न कि लालटेन की टिमटिमाहट, युवा शंखनाद में विपक्ष पर बरसीं बांसुरी स्वराज

उन्होंने थाना में रहते हुए बेहतर पुलिसिंग का उदहारण पेश किया और लोगों के दिल में अपने लिए खास जगह बना ली। उन्होंने कहा कि थाना में ममता कुमारी पहली महिला थानाध्यक्ष के रूप में आई थी और उन्होंने हर जरूरतमंद की मदद की तथा उन्हें न्याय दिलाने की भरपूर कोशिश की। वहीं पुलिस अधिकारी ममता कुमारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में लोगों ने उन्हें एक अधिकारी नहीं बल्कि एक बेटी के तौर पर सम्मान दिया। मैंने भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश की कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो और लोगों को न्याय मिले। मेरे पास जितने भी लोग आये हमने सबको न्याय दिलाने की कोशिश की। बता दें कि कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार ने कई थानाध्यक्षों समेत पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।

यह भी पढ़ें    -     JP नड्डा से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी संविदाकर्मी, सड़क पर बैठ गए...

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp