लखीसराय: बड़ी खबर लखीसराय से है जहां उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और राजद एमएलसी अजय सिंह के बीच जुबानी जंग हुई है। दोनों नेता सड़क पर एक दूसरे से भिड़ गए और काफी देर तक बहसबाजी हुई। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद एमएलसी अजय सिंह पर शराब पी कर मतदान को बाधित करने का आरोप लगाया। मामले में भाजपा प्रत्याशी एवं उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राजद एमएलसी अजय सिंह अभी से गुंडागर्दी कर रहे हैं। मैं अपनी गाडी से जा रहा था तो उन्होंने मेरी गाड़ी के आगे अपनी गाडी रोक दी और मुझसे कह रहा है कि तुम हार गये हो तुम्हे 14 के बाद बतायेंगे।
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोग प्रशासन के साथ मिल कर करीब दो घंटे से मतदान बाधित कर रखा है और हमारे कार्यकर्ताओं को घर तक खदेड़ कर उसकी पिटाई की है। ये लोग अभी से गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने राजद एमएलसी पर शराब पी कर हंगामा करने का आरोप लगाया और प्रशासन पर भी आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि यहां का प्रशासन राजद नेता के साथ मिल कर लोगों को वोट करने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजय सिंह नदियांवा में बूथ कब्ज़ा करने गया था और उसे जब पता चला कि हमलोग आ रहे हैं तो मुझे जबरदस्ती रोक कर मुझे धमकी देने लगा।
यह भी पढ़ें - लखीसराय में डिप्टी CM विजय सिन्हा की गाड़ी पर हमला, हमलावरों ने घेर कर फेंका...
इस दौरान भाजपा के अन्य समर्थकों ने कहा कि करीब दो घंटे तक वे लोग बूथ पर पहुंच कर लोगों को मतदान से रोक रहे थे। उनका कहना था कि अगर राजद कांग्रेस को वोट देना है तो अंदर जाओ नहीं तो भागो वहां से। लोगों ने कहा कि हमलोगों को पुलिस घर तक खदेड़ कर पिटाई की है साथ ही पिस्टल दिखाती रही है कि गोली मार देंगे। लोगों ने कहा कि अजय सिंह यहां दो बार आया। एक बार कुछ देर बैठ कर चला गया और दुबारा आने के बाद पुलिस के साथ मिल कर हमलोगों को तंग करने लगा।
यह भी पढ़ें - बिहार में टूटेंगे मतदान के सारे रिकॉर्ड, दोपहर तीन बजे तक...