Join Us On WhatsApp

जमीन सर्वे कराने झारखंड से जहानाबाद पहुंचे शख्स की मौत..

A person who came to Jehanabad from Jharkhand to conduct a l

Jahanabad - इस समय बिहार में भूमि सर्वे का काम हो रहा है.इस काम को कराने के लिए झारखंड से अपने पुश्तैनी घर लौटे एक व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई.परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

यह घटना जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की है.यहां के अशोक सिंह की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मृतक के भाई ने अपने गोतिया पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अशोक सिंह झारखंड के बोकारो में रहते थे। इधर जमीन सर्वे के कार्य संचालित होने के कारण वंशावली बनाने के लिए गांव पर आए थे। मृतक के भाई का आरोप है कि गोतिया के लोगों द्वारा पहले भी यह धमकी दी गई थी की वंशावली सही से बनवाना नहीं तो जान से मार देंगे। अपने भाई के साथ हम भी घर आए थे लेकिन बाद में हम बोकारो वापस चले गए और हमारे भईया सर्वे के काम से घर पर ही रुक गए। इसी बीच हमें फोन आया कि भईया की मौत हो गई है।  उन्होंने बताया कि शरीर पर कई जगह जले हुए का निशान है। जिससे हम लोगों को पूरा शक है कि हमारे भाई की हत्या गोतिया वाले लोगों द्वारा कर दी गई है।
इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर  शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।कल्पा थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि हम लोग सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टांत किचड़ मे गिरने से मौत का मामला प्रतीत होता है। मृतक शारीरिक रूप से काफी कमजोर थे। कहीं कोई शरीर पर जख्म का निशान नहीं मिला है। हालांकि हम लोग मृतक के परिजन के बयान के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं। जांच के बाद घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

 जहानाबाद से पवन की रिपोर्ट 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp