Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पटना के बेउर जेल में बंदी ने खुद का गला काटा, जानें वजह..

A prisoner slit his own throat in Patna's Beur jail

Patna -बेउर जेल के अतिसुरक्षित कहे जाने वाले गाेलघर सेल में बंद कैदी राहुल कुमार ने खुद का गला काट लिया। इसके बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया. उसने किस चीज से गला काटा उसकाे लेकर जेल प्रशासन कुछ भी बताने से मना कर रहा है।

 सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार गले में कट चाकू का है।राहुल पिछले कई दिनाें से परेशान चल रहा था। उसपर कई संगीन केस हैं। वह दाे-तीन माह से सेल में बंद है। गला कटने के बाद उसे बेउर के ही अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे 2 स्टिच लगाया गया है। उसकी हालत स्थिर है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद बेउर के अधिकारियाें से लेकर कर्मियाें में हड़कंप मच गया। जेल में कैदियाें के बीच चर्चा हाेने लगी कि अतिसुरक्षित सेल में कैसे उसने गला काट लिया। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि राहुल ने गला काटा है। सेल में चाकू या ब्लेड नहीं था। इस बात की जांच हाे रही है कि उसने गला कैसे काटा?

 पटना से रोहित की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp