Daesh News

राजधानी रांची में जमकर मना रहे हैं रामोत्सव रांचीवा‌सी पूरे धूमधाम से मनाएंगे रामोत्सव दिया जलाकर करेंगे श्री राम का अभिवादन अयोध्या के तर्ज पर रांची में भी छोटे अयोध्या मंदिर का प्रारूप तैयार किया गया है

राजधानी रांची शहर राम उत्सव का बहुचर्चित धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा मनोरम श्री राम प्रभु की जीवंत झांकी  के साथ चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा निकाली गई। 


श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर का एक प्रारूप रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भी भव्य और मनमोहक दृश्य दिखा जिसमें भगवान श्री राम के साथ-साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकृति भी मौजूद थी। चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह तमाम पदाधिकारी, सदस्य गणों एवं आयोजन मंडली के द्वारा इस भव्य कलाकृतियों को लगाकर लोगों को भक्ति में और राम में कर दिया। 


श्री राम जन्मभूमि मंदिर का प्रारूप  वरिष्ठ नेताओं को देकर सम्मानित किया गया कार्य सेवक इस सम्मान को पा कर हृदय से गौरवान्वित महसूस किया सम्मान पाने के बाद मौजूद कार सेवकों ने उन दिनों के याद को साझा किया जब वह कार सेवा के लिए श्री राम जन्मभूमि स्थल पर गए हुए थे इस याद को सुनकर उपस्थित श्रोता उसे हृदय विदारक घटना को सुनकर आंतरिक रूप से काफी मरमाईत होने के साथ-साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साहित भी दिखे सम्मान समारोह के बाद दिल्ली से आए कलाकारों के द्वारा श्री राम प्रभु से जुड़े धार्मिक नाट्य मंचन किया गया।

Scan and join

Description of image