Join Us On WhatsApp

अब अनंत सिंह की विरासत संभालेंगे बेटे अभिषेक सिंह, स्थानीय लोगों ने कहा...

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने की घोषणा के साथ ही अब चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब मेरा बेटा चुनाव लडेगा, जब नीतीश कुमार नहीं तो हम भी नहीं रहेंगे

abhishek singh par prtikriya
अब अनंत सिंह की विरासत संभालेंगे बेटे अभिषेक सिंह, स्थानीय लोगों ने कहा...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: सोमवार को बिहार विधानसभा में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह भी बेउर जेल से वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो अनंत सिंह ने घोषणा की कि अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो अब हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अनंत सिंह ने यह भी घोषणा की थी कि अब मोकामा से चुनाव उनके बेटे लड़ेंगे।

अनंत सिंह की चुनाव नहीं लड़ने और अपने बेटे अभिषेक कुमार सिंह को मैदान में उतारने की घोषणा के बाद क्षेत्र में काफी ख़ुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि अभिषेक विदेश में पढ़े लिखे और शिक्षित युवा हैं। क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अगर वह करेंगे तो यहां के विकास की गति और तेज होगी। स्थानीय लोगों में खास कर युवाओं में अधिक जोश का माहौल है। लोगों ने कहा कि अनंत सिंह 2005 से लगातार क्षेत्र के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ रही है। लोगों ने कहा कि अभिषेक सिंह विदेश में पढाई कर चुके हैं और शिक्षित युवा चेहरा हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी अपने भाइयों के साथ क्षेत्र में सक्रियता के साथ अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार किया था। जनता ने भी उन्हें अपना प्यार दिया और जेल में रहने के बावजूद जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें   -   बिहार के अगले सीएम के रूप में कंफर्म हो गए सम्राट? भागलपुर में नीतीश ने किया इशारा तो बढ़ गई हलचल

  बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी के बीच टकराव के दौरान दुलारचंद यादव की संदिग्ध मौत हो गई थी। इसके बाद दुलारचंद यादव के परिजनों ने अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया जिसके बाद से वे जेल में बंद हैं। वह जेल में रहते हुए ही चुनाव में जीत दर्ज की और जेल में रहते ही उन्होंने विधायक पद की शपथ भी ली और अब राज्यसभा चुनाव में भी मतदान किया। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान ही अनंत सिंह ने एलान किया था कि नीतीश कुमार ने मुझे राजनीति में लाया और जब तक वह मुख्यमंत्री रहेंगे तभी तक मैं भी राजनीति में रहूँगा। जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे तब हम भी राजनीति से सन्यास ले लेंगे। 

यह भी पढ़ें   -     राजधानी की सड़क पर उतरे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जलाया मोदी-नीतीश का पुतला...

बाढ़, पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp