Join Us On WhatsApp

लंदन में साइंस म्यूजियम धूमने के बाद बोले सीएम नीतीश, 'पटना में भी ऐसा ही बनाया जाएगा'

After destroying the Science Museum in London, CM Nitish sai

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लंदन की यात्रा पर हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में साइंस म्यूजियम लंदन का परिभ्रमण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरुप बनाया जाएगा. पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी. 

आधुनिक तकनीकों का होगा उपयोग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि, इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा. बता दें कि, पटना के राजेंद्र नगर में मोइनुल हक स्टेडियम के निकट पटना साइंस सिटी का निर्माण हो रहा है. पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर 21 एकड़ में बन रहा यह शानदार साइंस सिटी जल्द ही बिहार एवं देशवासियों को विज्ञान की अलग दुनिया से रूबरू करवाएगा. साइंस सिटी में बीए साइंटिस्ट गैलरी, स्पेस एस्ट्रोनोमी गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, बॉडी एंड माइंड गैलरी व बेसिक साइंस गैलरी में प्रदर्श लगाये जाने हैं. नीतीश कुमार इस साइंस सिटी को वर्ल्ड क्लास बनाना चाहते हैं. इसी कारण वो लंदन के साइंस म्यूजियम का परिभ्रमण करने गए.

कौन-कैन रहे मौजूद ?

वहीं, इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत उपस्थित थे.

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp