Join Us On WhatsApp

राज्यसभा जायेंगे CM नीतीश तो कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? निशांत के नाम पर यह चर्चा है जोरों पर...

राज्यसभा जायेंगे CM नीतीश तो कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? निशांत के नाम पर यह चर्चा है जोरों पर...

agla cm kaun
राज्यसभा जायेंगे CM नीतीश तो कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? निशांत के नाम पर यह चर्चा है जोरों - फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला ले लिया है और इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से की। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही अब सीएम का पद खाली चुका है जहां चर्चा तेज है कि भाजपा अपनी पार्टी के किसी नेता को सीएम पद पर  बैठाएगी। वहीं चर्चा यह भी है कि बिहार में जदयू से दो डिप्टी सीएम बनाये जायेंगे जिसमें एक नाम नीतीश के बेटे निशांत कुमार का है तो दूसरा नाम विजय चौधरी का। वहीं सीएम फेस के लिए भाजपा से सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इसके साथ ही विजय सिन्हा और दीघा के विधायक संजीव चौरसिया के नाम की भी चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि अन्य राज्यों की तरह भाजपा बिहार में भी चौंका सकती है।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अब सबसे बड़ा सवाल कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन पर भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे नीतीश कुमार चाहेंगे। वहीं फ़िलहाल सीएम फेस पर चर्चा अभी भी जारी है। एक तरफ बिहार सरकार में बढ़ते कद को लेकर सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है तो दूसरी तरफ व्यक्तित्व और जातीय आधार पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का नाम भी सीएम की रेस में है। माना जा रहा है कि लालू यादव और उनकी पार्टी राजद को टक्कर देने के लिए भाजपा एक यादव चेहरा को आगे कर सकती है। हालांकि नित्यानंद राय भाजपा में अलग दबदबा रखते हैं और वे NDA की लगातार दूसरी सरकार में गृह राज्य मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें    -   हम पहले से कहते आ रहे हैं कि..., CM नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर भावुक हुए तेजस्वी ने BJP पर...

बता दें कि होली से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा तेज हुई थी जिसके बाद माना जा रहा था कि निशांत को राज्यसभा के रास्ते राजनीति में लाया जायेगा। लेकिन एन होली के दिन ही यह खबर सामने आई कि नीतीश कुमार खुद ही राज्यसभा जायेंगे और निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जायेगा। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बाद जदयू के कार्यकर्ता आक्रोश से भर गए और भाजपा के विरोध में नारेबाजी तक की। अब सारी अटकलों पर सीएम नीतीश ने ही पूर्ण विराम लगा दिया और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने जानकारी दी कि संसदीय जीवन की शुरुआत में ही उन्होंने सोचा था कि वे बिहार विधान मंडल और संसद के दोनों सदनों में सदस्य बनेंगे और अपने सपना को पूरा करने के लिए अब वह राज्यसभा जाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें    -   गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे CM नीतीश के आवास, साथ में निकले विधानसभा के लिए..


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp