Daesh NewsDarshAd

झारखंड के डुमरी और गिरिडीह विधानसभा में आजसू पार्टी ने आभार यात्रा का आयोजन किया है जिसमें पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो तीन दिनों तक गिरिडीह लोकसभा की जनता का जीत के लिए आभार व्यक्त करेंगे....

News Image

राज्य की उन्नति के प्रति हमारी सोच और हमारा ध्येय व्यापक है। हमारा हर एजेंडा राज्य और राज्यवासियों के प्रति समर्पित है। लोकसभा चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी लोगों के प्रति हम अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। सुदूर गांवों में बसने वाले ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इससे लोकतंत्र को बल मिला है।शहर हो या गांव हमें सभी जगह के मतदाताओं ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। उनकी सेवा और क्षेत्र का विकास हमारा दायित्व। हम इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने डुमरी और गिरिडीह विधानसभा में आयोजित आभार यात्रा के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने डुमरी और गिरिडीह विधानसभा की जनता का लोकसभा चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में दिए जनादेश के लिए आभार प्रकट किया। 

हमारी कोशिश लोगों को सकारात्मक धारा से जोड़ने की है। राज्य को विकास के हर मापदंड पर आगे ले जाने की हमारी तैयारी है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में हम काम करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विस्थापन और भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर हमारे सांसद मुखरता के साथ जनता की आवाज़ बनेंगे। 

स्व. बिनोद बिहारी महतो को सुदेश महतो ने अर्पित की श्रद्धांजलि ,पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू की हमेशा से यही सोच रही थी कि विकास की किरण जब तक अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचती है, तब तक इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी और इस लड़ाई को लड़ने के लिए आजसू पार्टी का हर एक कार्यकर्ता तैयार है। उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी राज्य के युवाओं पर है। युवा शक्ति के साथ मिलकर हम आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाएंगे। 

Darsh-ad
Darsh-ad
Darsh-ad

Scan and join

Description of image