Join Us On WhatsApp

बिहार ही नहीं देश के बड़े कड़वान नेता थे स्व भोला पासवान शास्त्री:कांग्रेस

Akhilesh on bhola paaswan

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व भोला पासवान शास्त्री की 110 वीं जयन्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने की। सर्वप्रथम स्व भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यापर्ण किया।इस अवसर पर स्व भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए  डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार के ही नहीं, बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री भी थे।  स्व भोला पासवान शास्त्री की इमानदारी.कृतज्ञ परायणता एवं देशभक्ति की मिशाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।आज कृतज्ञ देश स्व शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील कुमार पासी , शाहनवाज आलम, पूर्व मंत्री  कृपानाथ पाठक , आनंद शंकर ,कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा , ब्रजेश  पांडेय , मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ , लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन ,   कपिलदेव यादव ,आनंद माधव ,  अनिल कुमार , राज कुमार राजन ,सरवत जहां फातिमा ,चंद्र प्रकाश सिंह,  प्रभात    द्विवेदी , ज्ञान रंजन , आलोक हर्ष , रीता सिंह ,राज किशोर सिंह , उमेर खान, सुमन कुमार मलिक , गुंजन पटेल, शशि रंजन , आशुतोष  शर्मा , सुदय शर्मा  ने भी स्व भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया।

 



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp