Join Us On WhatsApp

श्रीकृष्ण सिंह जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में होगा भव्य कार्यक्रम: अखिलेश सिंह

Akhilesh on jyanti

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आगामी 21 अक्टूबर को बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित होने वाली है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू की जयंती पर हर साल कार्यक्रम होता रहा है और इस बार सदाकत आश्रम के मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सदाकत आश्रम में श्रीकृष्ण बाबू की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इस आयोजन में बिहार के प्रभारी मोहन प्रकाश सहित मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सम्मानित अतिथियों के रूप में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राष्ट्रीय नेता तारिक अनवर सहित कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक जिला कांग्रेस कमिटी और प्रखंडों से  भारी संख्या में लोग आयेंगे।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp